देखिये वीडियो, पंचतत्व में विलीन हुई मुख्यमंत्री की मां: चिता को एकटक निहारते रहे सीएम; नम आंखों से दी अंतिम विदाई, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, हरिद्वार।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी को उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी।
मां की चिता को एकटक निहारते रहे मुख्यमंत्री
मां की अंतिम विदाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए। वह काफी देर तक चिता को एकटक निहारते रहे। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख नेता और संत समाज के लोग मौजूद रहे।
मां की अर्थी को दिया कंधा, पूरी रात पार्थिव शरीर के पास रहे
सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हुआ था। निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव पहुंचे। मां के पार्थिव शरीर को देखकर वह भावुक हो गए।
उन्होंने पूरी रात परिवार के साथ बिताई और शनिवार को अंतिम यात्रा के दौरान मां की अर्थी को कंधा दिया। पैतृक गांव पंचूर से पार्थिव शरीर को हरिद्वार के चंडी घाट लाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि, भावुक हुए परिजन
चंडी घाट पर सावित्री देवी के सबसे छोटे बेटे महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य और उपस्थित लोग भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान वह मां की चिता को काफी देर तक देखते रहे।
धामी, दोनों डिप्टी सीएम और संत समाज ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए। योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, भाजपा नेता संगीत सोम और सांसद रवि किशन सहित कई जनप्रतिनिधि भी चंडी घाट पहुंचे।
बड़ी संख्या में संत समाज के लोगों ने भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मिली थी निधन की खबर
शुक्रवार को जब सावित्री देवी का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर के लिए रवाना हो गए। शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार के साथ सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित नेताओं और संतों ने शोक व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!