173 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार: फिर भी जाम में फंस रही जनता; लोकार्पण के इंतजार में अटकी दूसरी भुजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्ततम लवकुश चौराहे पर करीब 173 करोड़ की लागत से बना डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार होने के बावजूद वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं मिल रही है।
फ्लाईओवर की दूसरी भुजा बने लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसे अब तक यातायात के लिए नहीं खोला गया।
उद्घाटन के इंतजार में बंद है रास्ता
28 अक्टूबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित होने के बाद से यह रास्ता उद्घाटन के इंतजार में बंद है।
नतीजा यह है कि रोजाना हजारों वाहन चालक नीचे संकरे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं।
ऊपर रास्ता तैयार, नीचे जाम से जूझ रहे वाहन चालक
लवकुश चौराहा उज्जैन और सांवेर रोड को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
फ्लाईओवर की एक भुजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही परीक्षण के तौर पर शुरू कर चुके हैं, लेकिन दूसरी भुजा बंद होने से यातायात का बड़ा हिस्सा अब भी नीचे के मार्गों से गुजर रहा है।
इसी बीच फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण भी जारी है। निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की कतारें लग रही हैं।
साढ़े तीन साल निर्माण झेला, अब लोकार्पण का इंतजार
लवकुश फ्लाईओवर का निर्माण साढ़े तीन साल से अधिक समय तक चला। इस दौरान वाहन चालकों और आसपास के रहवासियों को लगातार परेशानी उठानी पड़ी।
अब निर्माण पूरा होने के बाद भी दूसरी भुजा बंद होने से लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है।
सांवेर रोड की दर्जनों कॉलोनियों के रहवासियों के साथ उज्जैन जाने वाले श्रद्धालु भी यातायात की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं।
दूसरी भुजा खुलने पर वाहनों का दबाव फ्लाईओवर पर स्थानांतरित होगा, जिससे नीचे चौराहे पर जाम कम होने की उम्मीद है।
एमआर-10 फ्लाईओवर बिना उद्घाटन खुला, यहां अलग इंतजाम क्यों?
लवकुश चौराहे पर हो रही देरी के बीच एमआर-10 बायपास फ्लाईओवर का उदाहरण भी सामने है।
वहां निर्माण पूरा होने के बाद औपचारिक उद्घाटन का इंतजार किए बिना यातायात शुरू कर दिया गया था। इससे वाहन चालकों को तत्काल राहत मिली।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा तैयार है, तो इसे आम जनता के लिए खोलने में देरी क्यों की जा रही है?
वाहनों का दबाव नीचे बने रहने से सर्विस रोड के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ रहा है।
मंत्री सिलावट बोले- मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी, जल्द होगा लोकार्पण
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के अनुसार, डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा पर यातायात शुरू हो चुका है और दूसरी का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा हो चुकी है।
फ्लाईओवर की सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जाएगा और जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!