पुलिस थाने के पास दो शोरूम में सेंधमारी: चार महीने बाद पकड़ाए मोबाइल चोर; चोरी के मोबाइल और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
माधवनगर थाने के पास दो मोबाइल शोरूम से करीब सवा करोड़ रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों तक पुलिस चार महीने बाद पहुंच गई। वारदात के बाद उज्जैन से मुंबई तक करीब दो हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने वाली पुलिस को आरोपियों का सुराग तेलंगाना से मिला।
दोनों वहां मोबाइल चोरी के दूसरे मामले में जेल में बंद थे। पूछताछ में उज्जैन की वारदात का खुलासा होने के बाद माधवनगर पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन लेकर आई है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी गए महंगे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बरामदगी है।
तेलंगाना की जेल में बंद थे दोनों आरोपी
माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने शनिवार दोपहर बताया कि आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी मोहम्मद कांकरेज और हैदराबाद निवासी मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के खम्मम जिले में दर्ज मोबाइल चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद थे।
वहां पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने उज्जैन में हुई चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसकी जानकारी मिलने पर माधवनगर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और दोनों आरोपियों को उज्जैन लाया गया। अब उनसे वारदात और चोरी के सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उज्जैन से मुंबई तक खंगाले 2000 सीसीटीवी कैमरे
माधवनगर थाने के नजदीक हुई इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। वारदात में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार का इस्तेमाल होने की जानकारी सामने आई थी। बदमाशों ने चोरी से पहले करीब आधे घंटे तक दोनों मोबाइल शोरूम की रेकी की थी।
पुलिस ने कार के आने-जाने के रास्तों और संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए उज्जैन से मुंबई तक लगभग दो हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी बीच तेलंगाना में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उज्जैन की वारदात की कड़ी जुड़ गई।
थाने के पास दो शोरूम के शटर उचकाकर की थी चोरी
वारदात फ्रीगंज स्थित एसएस मोबाइल और हाई चॉइस शोरूम में हुई थी। नकाबपोश बदमाश सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से पहुंचे थे। दुकानों की रेकी करने के बाद उन्होंने शटर उचकाए और अंदर घुसकर महंगे मोबाइल, एसेसरीज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेट लिया।
एसएस मोबाइल शोरूम से करीब 75 लाख रुपए के गैजेट्स चोरी हुए थे। वहीं, हाई चॉइस शोरूम से लगभग 42 लाख रुपए कीमत के 78 महंगे मोबाइल और गल्ले में रखे 40 हजार रुपए बदमाश ले गए थे।
दोनों दुकानों से चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई गई थी। वारदात के बाद बदमाश कार से फरार हो गए थे।
गिरफ्त में आरोपी, लेकिन सवा करोड़ का माल कहां?
दो आरोपियों के पकड़े जाने के बावजूद पुलिस के सामने चोरी गए मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बरामदगी बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि चोरी के बाद मोबाइल कहां ले जाए गए, उन्हें किसके माध्यम से बेचा गया और क्या चोरी का सामान दूसरे राज्यों में खपाया गया।
इसके साथ ही वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह स्पष्ट करने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने अकेले चोरी की थी या उनके साथ कोई संगठित गिरोह भी सक्रिय था।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!