खबर
Top News

महाकाल दर्शन के लिए निकले युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत: नरबलि की आशंका से सनसनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
महाकाल दर्शन के लिए निकले युवक की इंदौर में संदिग्ध मौत

तीन अंगुलियां कटी मिली, मौत से एक दिन पहले फोन कर कहा था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं, मार डालेंगे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल दर्शन के लिए निकला महाराष्ट्र के अकोला का 29 वर्षीय युवक इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को उसका खून से सना शव मिलने पर सनसनी फैल गई।

मृतक हेमंत सपकाल के परिजनों ने आरोप लगाया है उसे पैसे की बारिश कराने का लालच देकर अघोरी पूजा के नाम पर तंत्र क्रिया में शामिल किया गया फिर नरबलि दी गई। उसके हाथ की तीन अंगुलियां कटी मिली। मौत से एक दिन पहले फोन कर परिवार को बताया था कुछ लोग पीछे पड़े हैं, उसे मार डालेंगे।

सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में हेमंत अलग-अलग स्थानों पर भागता और बाद में एक इमारत में प्रवेश करता दिख रहा है। रेलवे स्टेशन के फुटेज में नंगे पैर बाहर निकलता नजर आया। पुलिस का कहना है ऊंचाई से गिरा था। पोस्टमार्टम में भी इसी वजह से चोट आने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है, जबकि परिजन हत्या और नरबलि की आशंका जता रहे हैं।

तीन लोगों के साथ घर से निकला था हेमंत
परिजनों के मुताबिक, हेमंत 12 नवंबर को अकोला से निकला था। उसके साथ विवेक उर्फ विक्की शिंदे, अजय गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति था। परिवार का आरोप है पैसे की बारिश कराने का झांसा दिया गया था। इसी लालच में उसे तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा के लिए ले जाया गया।

पूजा के नाम पर घंटों तक गतिविधियां कराई और इसी दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। 15 नवंबर को हेमंत ने परिवार को फोन कर घबराते हुए बताया था कुछ गुंडे पीछे पड़े हैं, मार डालेंगे। इस पर परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। अगले दिन उसकी मौत की खबर पहुंची। परिवार का आरोप है हेमंत की मौत सामान्य घटना नहीं, बल्कि तंत्र क्रिया के नाम पर रची गई साजिश का नतीजा है।

नंगे पैर रेलवे स्टेशन से निकला फिर बिल्डिंग पर चढ़ा
पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में हेमंत रेलवे स्टेशन से नंगे पैर निकलता दिखाई दिया है। इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर घूमता और कई जगह भागता नजर आया। शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग में प्रवेश करता और फिर ऊपर चढ़ता दिखाई दिया।

वहां से गिरा। 16 नवंबर को शव मिला। परिजनों ने शरीर पर चोटों और तीन उंगलियां कटी होने को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से नरबलि का पुख्ता संदेह है।

पुलिस बोली- हर पहलू की जांच जारी
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और सीसीटीवी सहित तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। ऊंचाई से गिरने को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रहे हैं। परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी पड़ताल की जा रही है। विवेक उर्फ विक्की की तलाश जारी है।

अकोला में कथित तांत्रिक के खिलाफ शिकायत
मामले ने महाराष्ट्र में भी तूल पकड़ लिया है। अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। समिति ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित करता है।

इसमें लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी उल्लेख है। आरोप है विवेक ने बच्चों को श्मशान में अघोरी पूजा और हवा में नींबू घुमाने जैसे वीडियो दिखाए। इसके जरिए उनके मन में डर पैदा किया।

उर्मिला ने 19 नवंबर को पुलिस को शिकायत की थी। संगठन ने महाराष्ट्र के वर्ष 2013 के नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!