खबर
Top News

चरस तस्करी का कोडवर्ड था काला सोना: ग्राहक पूछते थे- सेठ माल है क्या; 122 ग्राम चरस के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
चरस तस्करी का कोडवर्ड था काला सोना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार में चरस का नाम बदलकर उसे ‘काला सोना’ बना दिया गया था। तस्कर और ग्राहक इसी कोडवर्ड से नशे का सौदा करते थे। ग्राहक चरस मांगने के लिए फोन पर पूछते थे- ‘सेठ, काला सोना है क्या?’ धड़ल्ले से चल रहे कारोबार पर छत्रीपुरा पुलिस ने शिकंजा कसते हुए 1 तस्कर को दबोच लिया।

आरोपी एमओजी लाइंस पानी की टंकी के पास चरस खपाने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में 122 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए है। खास बात यह है कि महज 15 दिन के भीतर छत्रीपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत छत्रीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमओजी लाइन में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति चरस लेकर खड़ा है और उसे ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

टीआई संजीव श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी कमलेश पिता मुरली मेवाड़ा (35) निवासी लाबरिया भेरू को 122 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से माल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ग्राहक उससे चरस मांगने के लिए कोडवर्ड काला सोना का इस्तेमाल करते थे। इसी कोडवर्ड के जरिए चरस की खरीदी बिक्री की जाती थी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। उसके मोबाइल फोन, संपर्कों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चरस के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि ‘काला सोना’ मांगने वाले ग्राहक कौन हैं और इस कारोबार के पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

एमडी-ब्राउन शुगर के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच का एक्शन
नशा तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोई बाइक की सीट के नीचे एमडी ड्रग्स छिपाकर सप्लाई करने निकल रहा है तो कोई स्कूटी की डिक्की में ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा है। क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो मामलों में कार्रवाई करत दो को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ शाहरुख उर्फ एमडी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में एरोड्रम निवासी सप्लायर सूरज तिवारी का नाम सामने आने पर मुखबिर की सूचना पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चमन सिसोदिया को पकड़ा गया। दोनों केस में पुलिस ने 27 ग्राम मादक पदार्थ और दो वाहन जब्त किए हैं। जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 4 लाख 10 हजार रुपए है।

एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पिछले दिनों एमआर-4 रोड स्थित सरस्वती नदी पुलिया के पास शाहरुख उर्फ एमडी को डेढ़ लाख की 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। शाहरुख ने पूछताछ में बताया यह खेप एरोड्रम निवासी सूरज तिवारी से लाया था।

सूरज की तलाश शुरू की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। ड्रग्स लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ने तक सीमित रहने के बजाय सप्लायर तक पहुंचे। दोनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है ड्रग्स कहां से खरीदते थे और शहर में किनको सप्लाय करते थे।

स्कूटी की डिक्की में मिला नशा
दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम एमआर-4 रोड स्थित भैरव बाबा मंदिर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। यहां टीवीएस जुपिटर स्कूटर सवार की गतिविधि संदिग्ध लगी। पूछताछ की तो घबराने लगा। तलाशी में स्कूटी की डिक्की से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

आरोपी की पहचान चमन सिसोदिया (40), निवासी एरोड्रम के रूप में हुई। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए और स्कूटी की कीमत 80 हजार रुपए है। चमन आठवीं तक पढ़ा है और गाड़ी वाशर है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!