बेट्री चोर गिरोह पकड़ा: रात में पार्किंग से उड़ाते थे ई-रिक्शा; 15 चोरी कबूली, 13 लाख का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेहनत-मजदूरी करने वाले ई-रिक्शा चालकों की कमाई पर हाथ साफ करने वाले कुख्यात बदमाशों ने चोरी को ही धंधा बना रखा था। रात होते ही पार्किंग और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। टेक्निक के तहत वायर जोड़कर गाड़ी चालू करते, बैटरियां निकालते और कबाड़ी को बेचकर रिक्शा सुनसान इलाके में छोड़ देते थे।
संयोगितागंज पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 रिक्शा और 69 बैटरियों सहित करीब 13 लाख रुपए का माल जब्त किया है। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 15 ई-रिक्शा चोरी करना कबूल किया है।
टीआई नीरज मेड़ा के अनुसार आरोपी उज्ज्वल चौरसिया (25), निवासी गुप्ता स्कूल वाली गली, सुखलिया और नरोत्तम चौहान (45), निवासी जाम का बगीचा (सुखलिया) हैं। उज्ज्वल रात में पार्किंग और सार्वजनिक स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करता था। बेट्री निकालकर नरोत्तम को बेच देता था।
नरोत्तम कबाड़ी है। वह सस्ते में बेट्री खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था। उज्ज्वल मजदूरी करने के साथ किराए पर ई-रिक्शा चलाता था। उसे तकनीकी जानकारी थी। वायर जोड़कर बिना चाबी रिक्शा चालू कर लेता था। पीसी सेठी अस्पताल, चिड़ियाघर, एमवाय अस्पताल परिसर, रोबोट चौराहा, महू नाका चौराहा, चोइथराम मंडी, कनकेश्वरी गरबा मैदान और मेघदूत गार्डन के सामने खड़े रिक्शों को निशाना बनाया।
ई-रिक्शा चोरी कर उनकी बेट्री निकाल लेता था। टायर अच्छी हालत में मिलते तो उन्हें भी नहीं छोड़ता था। सामान निकालकर रिक्शा सुनसान इलाके में फेंक देता था। ई-रिक्शा चलने पर आवाज नहीं होने की इस सबसे बड़ी कमजोरी का आरोपियों ने जमकर फायदा उठाया। रात में ले जाने पर आवाज नहीं होती।
पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर को चार जोन में बांट रखा है। आरोपी एक जोन से रिक्शा चोरी कर दूसरे जोन के सुनसान इलाके में छोड़ देते थे। इससे चोरी के वाहन और उनकी वारदात के बीच कड़ी जोड़ना मुश्किल होता था।
खरीदारों की तलाश
पुलिस चोरी की बेट्री खरीदने और आगे बेचने वालों की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है गिरोह से और कौन-कौन जुड़ा है। उधर बड़ी मात्रा में बेट्री पकड़ाते ही कई ई-रिक्शा चालक अपनी बेट्री की जानकारी जुटाने थाने पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने सभी को कोर्ट का हवाला देकर रवाना कर दिया।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!