वर्षों पुरानी सब्जी मंडी पर चला निगम का डंडा: सड़क पर हंगामा; नेता प्रतिपक्ष को पुलिस ने हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से लग रही सब्जी मंडी को हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम को शनिवार को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। निगम कर्मचारियों ने जैसे ही ठेले और सामान हटाने की कार्रवाई शुरू की, सब्जी विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया। विरोध में महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और निगम के वाहनों के सामने खड़ी हो गईं।
व्यापारियों के समर्थन में पहुंचीं नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की मांग की। वह व्यापारियों के साथ सड़क पर बैठ गईं और हाथ जोड़कर उनकी रोजी-रोटी बचाने की गुहार लगाई। इसके बावजूद निगम की टीम पीछे नहीं हटी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और मिमरोट को प्रदर्शन स्थल से हटाकर एक तरफ कर दिया गया।
व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट, वैकल्पिक जगह पर उठाए सवाल
फूटी कोठी चौराहे के आसपास लंबे समय से सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वर्षों से इसी स्थान पर उनका व्यवसाय चल रहा है। अचानक मंडी हटाए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।
व्यापारियों ने निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही वैकल्पिक जगह को भी अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि नई जगह पर पर्याप्त स्थान नहीं है। ऐसे में सभी सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
व्यापारियों की मांग थी कि उन्हें फूटी कोठी चौराहे पर बने ब्रिज के नीचे ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका रोजगार भी बना रहे और उन्हें दूसरी जगह जाने की परेशानी भी न उठानी पड़े।
सड़क पर बैठीं नेता प्रतिपक्ष, हाथ जोड़कर अधिकारियों से की अपील
कार्रवाई की जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट मौके पर पहुंचीं और व्यापारियों के समर्थन में विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने निगम अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की। जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो वह व्यापारियों के साथ सड़क पर बैठ गईं।
इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अधिकारियों से आग्रह किया कि गरीब सब्जी विक्रेताओं की परेशानी समझी जाए और उन्हें रोजगार से वंचित न किया जाए। मिमरोट का कहना था कि वर्षों से व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए पहले उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने निगम की कार्रवाई के तरीके पर भी सवाल उठाए।
अधिकारी को फोन पर दी चेतावनी, बोलीं- यहां पैसा कमाने की राजनीति चल रही है
विरोध के दौरान सोनिला मिमरोट ने नगर निगम के एक अधिकारी को फोन लगाकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पैसा कमाने की राजनीति चल रही है। फोन पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यहां रिमूवल की कार्रवाई हुई तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
उन्होंने यहां तक कहा कि हम जान देने के लिए यहां खड़े हैं। मिमरोट के इन तेवरों के बावजूद निगम अधिकारियों ने कार्रवाई रोकने का निर्णय नहीं लिया। रिमूवल टीम ने ठेले और अन्य सामान हटाने का काम जारी रखा। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया।
निगम वाहन के सामने खड़ी हुईं महिलाएं, एक ने निकाल ली चाबी
नगर निगम कर्मचारियों ने जब सब्जी विक्रेताओं के ठेले और सामान जब्त कर वाहनों में रखना शुरू किया तो विरोध तेज हो गया। कुछ महिलाएं निगम के वाहन के सामने खड़ी हो गईं और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगीं। इसी दौरान एक महिला ने निगम वाहन की चाबी निकाल ली।
इससे कुछ देर के लिए स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, बाद में चाबी वापस कर दी गई। इस बीच व्यापारियों और निगम कर्मचारियों के बीच बहस होती रही। निगम की टीम ने विरोध के बावजूद ठेले हटाने और सामान जब्त करने की कार्रवाई जारी रखी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, नेता प्रतिपक्ष को प्रदर्शन स्थल से हटाया
हंगामा बढ़ने और कार्रवाई में व्यवधान आने पर पुलिस ने स्थिति संभाली। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट लगातार अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास करती रहीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर एक तरफ कर दिया। इस दौरान व्यापारियों का विरोध भी जारी रहा।
मिमरोट ने पुलिस और निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना था कि व्यापारियों के लिए उचित व्यवस्था किए बिना इस तरह मंडी हटाना सही नहीं है।
शिवराज सिंह चौहान और महापौर के पुराने आश्वासन का दिया हवाला
नेता प्रतिपक्ष ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महापौर के पुराने आश्वासन का भी मुद्दा उठाया। मिमरोट ने दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान और महापौर ने इसी स्थान पर सब्जी मंडी लगाने की बात कही थी।
उन्होंने सवाल किया कि जब व्यापारियों को यहां व्यवसाय करने का आश्वासन दिया गया था तो अब उन्हें क्यों हटाया जा रहा है। मिमरोट ने महापौर की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि व्यापारियों की परेशानी पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को पहले सभी व्यापारियों के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करनी चाहिए।
ब्रिज के नीचे मंडी लगाने की मांग पर अड़े व्यापारी
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों की सबसे प्रमुख मांग फूटी कोठी चौराहे के ब्रिज के नीचे मंडी लगाने की अनुमति देने की रही। उनका कहना था कि निगम जिस वैकल्पिक स्थान पर उन्हें भेजना चाहता है, वहां सभी दुकानदारों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
इससे कई व्यापारियों के सामने व्यवसाय बंद होने की नौबत आ सकती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि उनकी संख्या और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसी जगह उपलब्ध कराई जाए, जहां सभी लोग अपना रोजगार जारी रख सकें।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!