दोहरे हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: बहन के नाम 25 लाख का प्लॉट खरीदने से नाराज था बेटा; अब पिता और बहन की हत्या का संदिग्ध, पूछताछ में सामने आई संपत्ति विवाद की कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र में पिता और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस को दोनों हत्याओं के पीछे परिवार के ही सदस्य का हाथ होने का संदेह है। मुख्य संदिग्ध मृतक राजू यादव का बेटा हर्ष यादव है, जो वारदात के बाद से लापता है।
पुलिस के मुताबिक, राजू ने हाल ही में मल्हारगंज स्थित अपना मकान करीब 50 लाख रुपए में बेचा था। इसमें से 25 लाख रुपए बेटी हर्षिता के नाम पर प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए थे। इसी बात को लेकर बेटे की नाराजगी और पारिवारिक विवाद की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हिरासत में लिए गए एक नाबालिग से पूछताछ के आधार पर हर्ष की भूमिका संदिग्ध मानी है। हालांकि, हत्या के पीछे संपत्ति विवाद ही वास्तविक कारण था या कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पूरी जांच के बाद होगा।
50 लाख का मकान बेचा, बेटी के नाम प्लॉट लेने पर विवाद
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने शनिवार दोपहर दोहरे हत्याकांड की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक राजू यादव ने मल्हारगंज स्थित अपना मकान लगभग 50 लाख रुपए में बेचा था। मकान की बिक्री से मिली रकम में से 25 लाख रुपए बेटी हर्षिता के नाम पर प्लॉट खरीदने के लिए दिए गए थे।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इसी बात को लेकर हर्ष नाराज था। पुलिस को आशंका है कि संपत्ति को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, हर्ष के पकड़े जाने और विस्तृत पूछताछ के बाद ही घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पहले पिता की हत्या, फिर शव को चादर में लपेटकर फेंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, 50 वर्षीय राजू यादव की हत्या अरिहंत नगर स्थित उनके किराए के मकान में की गई। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर ले जाया गया।
शव हातोद थाना क्षेत्र के जम्बूड़ी हप्सी में बड़ी कलमेर और माली बड़ोदिया के बीच एक पुलिया के पास कचरे में फेंका गया था। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक के बाएं हाथ का पंजा कटा हुआ मिला। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या के तरीके और शव को ठिकाने लगाने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
बहन के घर पहुंचा, दरवाजा खुलवाकर दुपट्टे से घोंटा गला
पुलिस के मुताबिक, पिता की हत्या के बाद 19 नवंबर को संदिग्ध हर्ष अपनी 20 वर्षीय बहन हर्षिता के कालानी नगर स्थित किराए के मकान पर पहुंचा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दरवाजा खुलवाने के बाद हर्षिता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया और संदिग्ध मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार शाम मकान बंद होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने मकान मालिक अरविंद को सूचना दी। इसके बाद घर की जांच करने पर बेडरूम में हर्षिता का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा भाई, नाबालिग से मिले सुराग
हर्षिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान पुलिस ने मृतका के भाई हर्ष यादव के रूप में की।
पुलिस ने हर्ष की तलाश के दौरान एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे मिली जानकारी में मकान की बिक्री, बेटी के नाम प्लॉट खरीदने और परिवार में चल रहे विवाद की बात सामने आई।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर हर्ष की तलाश तेज कर दी गई है। नाबालिग की घटना में क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
मां की मौत के बाद बिखरा परिवार, अलग-अलग रहते थे तीनों
राजू यादव का परिवार मूल रूप से तंबोली बाखल का रहने वाला था। राजू और उसका बेटा हर्ष दोनों ऑटो रिक्शा चलाते थे। हर्षिता की मां का पहले ही निधन हो चुका था।
मां की मौत के बाद परिवार में आपसी कलह बढ़ गई थी। इसके चलते पिता राजू, बेटा हर्ष और बेटी हर्षिता तीनों अलग-अलग किराए के मकानों में रह रहे थे। पुलिस अब परिवार के बीच चल रहे विवाद और संपत्ति संबंधी घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।
मोबाइल बंद कर फरार हुआ हर्ष, तलाश में पुलिस की टीमें
दोहरे हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया हर्ष यादव फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।
पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में हर्ष के अलावा अन्य लोग शामिल थे या नहीं और पिता के शव को ठिकाने लगाने में किसकी भूमिका रही।
शव खराब होने से एमवाय अस्पताल में होगा पोस्टमॉर्टम
शनिवार सुबह तक दोनों मृतकों के पोस्टमॉर्टम के लिए कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा था। हर्षिता का शव खराब होने की स्थिति में मिलने के कारण उसका पोस्टमॉर्टम एमवाय अस्पताल में कराने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या के समय तथा तरीके से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करेगी।
फिलहाल इंदौर पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 25 लाख रुपए के प्लॉट को लेकर उपजा विवाद ही पिता और बहन की हत्या की वजह बना। मुख्य संदिग्ध हर्ष यादव की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही इस दोहरे हत्याकांड की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!