स्कॉर्पियो हटवाने पहुंची ट्रैफिक पुलिस को मिला कट्टा: एक युवक गिरफ्तार; दूसरा भाग निकला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रही पुलिस को आनंद टॉकीज रोड पर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से अवैध कट्टा और पांच जिंदा कारतूस मिले हैं। शुक्रवार दोपहर यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी अपनी टीम के साथ सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को हटवाने पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही कार में बैठा एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि, दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान शिवपुरी निवासी अभिषेक गुर्जर के रूप में हुई है।
सड़क किनारे खड़ी थी स्कॉर्पियो, चालक नहीं था मौजूद
जानकारी के अनुसार, देवउठनी एकादशी के चलते शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात थी। इसी दौरान आनंद टॉकीज रोड पर बिना नंबर की स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। वाहन में दो युवक बैठे थे, जबकि चालक मौजूद नहीं था।
यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी टीम के साथ वाहन हटवाने पहुंचे। पुलिस को पास आता देख एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा।
तलाशी में मिला कट्टा और पांच जिंदा कारतूस
पुलिस ने जब स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें एक अवैध कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान अभिषेक गुर्जर निवासी शिवपुरी बताई।
यातायात पुलिस ने आरोपी, स्कॉर्पियो और बरामद हथियार को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
शिवपुरी से दतिया क्यों आए थे दोनों युवक?
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल दोनों युवकों के दतिया आने के उद्देश्य को लेकर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिना नंबर की स्कॉर्पियो किसकी है, उसमें अवैध हथियार क्यों रखा गया था और दोनों युवक किस काम से दतिया पहुंचे थे।
इसके साथ ही मौके से फरार दूसरे युवक की पहचान और उसकी तलाश भी पुलिस जांच का हिस्सा है।
फरार साथी की तलाश, हथियार के स्रोत की भी जांच
कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी अभिषेक गुर्जर से पूछताछ कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि अवैध कट्टा कहां से लाया गया था और वाहन में हथियार रखने का उद्देश्य क्या था।
यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान सामने आए इस मामले ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब फरार युवक की गिरफ्तारी और पूछताछ से ही स्पष्ट हो सकेगा कि बिना नंबर की स्कॉर्पियो में हथियार लेकर दोनों युवक दतिया क्यों पहुंचे थे?
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!