पुलिस का अपराधियों और नशाखोरों पर बड़ा एक्शन: इतने बदमाशों पर कार्रवाई; शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध, असामाजिक गतिविधियों और नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व्यापक अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों, फरार आरोपियों, नशाखोरों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार किया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पूरी रात चले इस विशेष अभियान में शहर के चारों पुलिस जोन की टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों और संदिग्धों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 511 बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 201 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नरेट की यह विशेष कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) आर.के. सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में की गई। 11-12 जुलाई 2026 की दरमियानी रात से शनिवार सुबह तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से सरप्राइज चेकिंग, कॉम्बिंग गश्त और निगरानी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य शहर में सक्रिय गुंडे-बदमाशों, फरार आरोपियों, निगरानीशुदा अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना था।
222 से अधिक वारंटों की तामील, वर्षों से फरार आरोपी भी गिरफ्त में
अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 222 से अधिक लंबित वारंटों की तामील कराई। इनमें 56 स्थायी वारंट, 61 गिरफ्तारी वारंट तथा 105 जमानती वारंट शामिल हैं। लंबे समय से फरार चल रहे कई आरोपियों को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान 201 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि नशे की हालत में वाहन चलाकर खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ 17 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चाकू और खंजर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। कनाड़िया थाना पुलिस ने एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया, जबकि बाणगंगा थाना पुलिस ने एक आरोपी को खंजर के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
60 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कुल 60 बदमाशों पर कार्रवाई की। इनमें 170 बीएनएसएस के तहत 17, 129 बीएनएसएस के तहत 4, 126(बी)/135(3) बीएनएसएस के तहत 38 तथा 141(1)(ख) के तहत एक मामले में कार्रवाई एवं समन तामील किए गए।
ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त
विशेष अभियान के दौरान शहर के हॉटस्पॉट और शैडो क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी गई। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान के दौरान निगरानीशुदा बदमाशों, चाकूबाजों, नकबजनों, लुटेरों, जिलाबदर अपराधियों, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के आरोपियों, महिला संबंधी अपराधों तथा वाहनों में आगजनी एवं तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की विशेष रूप से जांच की गई।
थाने बुलाकर भरवाए डोजियर, दी सख्त चेतावनी
पुलिस ने सक्रिय और आदतन अपराधियों को संबंधित थानों में बुलाकर उनके डोजियर भरवाए। अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध और अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों को भी किया जागरूक
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से जनसंवाद भी किया। इस दौरान नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा नियमों और कानून का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!