पुलिस ने किया दो शॉपिंग मॉल का सिक्योरिटी ऑडिट: गार्ड्स को दी संदिग्धों की पहचान की ट्रेनिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रमुख शॉपिंग मॉल्स में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए विजय नगर पुलिस ने शनिवार को सी-21 मॉल और मल्हार मॉल का विस्तृत सिक्योरिटी ऑडिट किया। एसीपी विजय नगर पराग सैनी और टीआई चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मॉल की सुरक्षा टीम के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स को बताया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की पहचान कैसे की जाए। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तत्काल क्या कदम उठाए जाएं और आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने गार्ड्स को पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
टीम ने मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया। कंट्रोल रूम में पहुंचकर कैमरों की कार्यप्रणाली देखी गई और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा मॉल परिसर में इमरजेंसी नंबर प्रदर्शित करवाए गए और जागरूकता के लिए पर्चे भी चस्पा किए गए, ताकि आम जनता और सुरक्षाकर्मी दोनों में सतर्कता बढ़े। पुलिस का कहना है कि इस पूरी पहल का मकसद मॉल परिसर को अधिक सुरक्षित बनाना और क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!