पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी: ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट ने सितंबर माह में थानों के प्रदर्शन की रैंकिंग जारी की है। बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कार्यवाही के आधार पर लसूड़िया थाना पहले स्थान पर रहा।
खजराना थाने ने दूसरा और राजेंद्र नगर थाने ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहा सराफा थाना
वहीं, सराफा थाना रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहा। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में थानों के कामकाज का नियमित मूल्यांकन किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आमजन के प्रति संवेदनशील बनाना है।
32 थानों के कामकाज की समीक्षा
सितंबर माह के मूल्यांकन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
इसके लिए अपराध नियंत्रण, कार्य निष्पादन, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किए गए नवाचारों सहित विभिन्न निर्धारित मापदंडों को आधार बनाया गया।
मूल्यांकन के आधार पर शीर्ष तीन थानों की रैंकिंग इस प्रकार रही।
पहला स्थान: थाना लसूड़िया, जोन-2
दूसरा स्थान: थाना खजराना, जोन-2
तीसरा स्थान: थाना राजेंद्र नगर, जोन-1
निर्धारित मापदंडों पर औसत प्रदर्शन के चलते थाना सराफा रैंकिंग में अंतिम स्थान पर रहा।
बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों के थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
वहीं, अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों के प्रभारियों और स्टाफ को कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
पुलिसिंग में सुधार और जवाबदेही पर जोर
मासिक रैंकिंग व्यवस्था के माध्यम से थानों के कामकाज की नियमित समीक्षा, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नरेट का लक्ष्य बेहतर पुलिसिंग के जरिए आमजन का विश्वास मजबूत करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!