सुसाइड मामले में पुलिस का एक्शन: रिटायर्ड जज और बेटे पर हत्या व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज; ठिकानों पर छापा मार रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रिटायर्ड जज की बहु ट्विशा सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी
एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दरअसल, 12 मई की रात कटारा हिल्स क्षेत्र में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए
मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्रताड़ना का परिणाम बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ट्विशा के शव पर हाथ और कान के पास चोट के नीले निशान मिले, जिससे संदेह और गहरा गया है।
एक वर्ष पहले हुई थी शादी
ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी और करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी समर्थ सिंह से हुई थी। उसका भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है, जिन्होंने खुलकर आरोप लगाए हैं कि उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ साजिशन घटना को अंजाम दिया गया।
परिजनों का आक्रोश भी सामने आया
घटना के बाद परिजनों का आक्रोश भी सामने आया। बुधवार रात वे कार्रवाई की मांग को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुंचे और रातभर बाहर डटे रहे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर तत्काल ध्यान नहीं दिया और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।
सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई
हालांकि पुलिस का कहना है कि उस समय पोस्टमार्टम और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी, जिसके बाद ही कानूनी कार्रवाई संभव थी। गुरुवार को भी परिजन, रिश्तेदार और परिचित महिला थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
कार्रवाई प्रभावित करने का आरोप
परिवार ने आरोप लगाया है कि समर्थ सिंह, जो पेशे से वकील है, ने सबूत मिटाने की कोशिश की। साथ ही, सास के रिटायर्ड जज होने के कारण प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया गया है।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई
परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार भी रोक दिया था और स्पष्ट कहा था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, अंतिम विदाई नहीं दी जाएगी। अब पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!