जहरीला पानी कांड, कांग्रेस की न्याय यात्रा 11 जनवरी को: हर वार्ड में मृतकों को देंगे श्रद्धांजलि, मंत्री से मांगा इस्तीफा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण 16 लोगों की मौत होने के मामले में 11 जनवरी को न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत हर वार्ड में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की है।
यह फैसला रविवार को गांधी भवन में बैठक में लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद और सभी अन्य प्रमुख नेताओं को बुलाया गया था। पटवारी ने आंदोलन को लेकर सुझाव मांगे।
नेताओं के सुझाव के आधार पर फैसला लिया गया 11 जनवरी को भागीरथपुरा के 16 मृतकों के परिवार को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली जाए। पटवारी ने बताया यात्रा बड़ा गणपति चौराहा से शुरू होकर राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर समाप्त होगी। वहां मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए न्याय मांगा जाएगा। भागीरथपुरा में हुई मौत साधारण लापरवाही न होकर सुनियोजित हत्या है। ऐसे में आवश्यक है दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
बताएंगे ट्रिपल इंजन अत्याचार
पटवारी ने कहा हर वार्ड में मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे और लोगों को बताएंगे किस तरह डबल और ट्रिपल इंजन सरकार अत्याचार कर रही है। पीने का पानी ही जहरीला होगा तो क्या बचेगा। जीवित रहने के लिए भोजन, हवा और पानी के रूप में तीन आवश्यकता हैं।
इनमें से एक पानी को भाजपा की नगर निगम परिषद ने जहरीला बना दिया और सरकार मूक दर्शक है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त इंदौर की प्रभारी उषा नायडू, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित प्रमुख नेता मौजूद थे।
बैठकें 7 से: शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया आंदोलन की तैयारी के लिए 7 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस, इंटक और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन तथा 9 जनवरी को ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक होगी।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!