प्लेसमेंट ड्राइव में प्रशिक्षणार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन: युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार संवर्धन की कवायद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) इंदौर द्वारा गत दिवस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह संस्थान भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश का एकमात्र केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान है, जो महिलाओं को रोजगारोन्मुखी एवं उद्योग-संगत कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित है।
प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उद्योगों एवं प्रशिक्षुओं के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के लगभग 250 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चयन प्रक्रिया के उपरांत 120 प्रशिक्षणार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर लगभग 15 प्रमुख कंपनियों ने भाग लेकर प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार एवं चयन किया।
यह प्लेसमेंट ड्राइव CTS एवं CITS के अंतर्गत संचालित इलेक्ट्रिशियन, सोलर टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन (CSA), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी सहित अन्य ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित की गई।
यह आयोजन क्षेत्रीय निदेशक आरडीएसडीई मध्य प्रदेश एवं विभागाध्यक्ष अभय अरुण महिषी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा प्राचार्य/उपनिदेशक नैना नागपाल एवं राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के सहायक निदेशक गुलाब चंद्रा के निर्देशन एवं सतत प्रयासों से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में संस्थान एवं उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
इस अवसर पर चयनित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अधिकारियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में सहभागिता करने वाली सभी कंपनियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!