अवैध अहाते में लहराई पिस्टल
KHULASA FIRST
संवाददाता

ग्राहक द्वारा अहाता संचालक के सिर पर बोतल मारने पर हुआ था विवाद सूचना पर आई मंगेतर और भाई ने जमकर किया हंगामा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली चौराहा शराब दुकान के विवादित अवैध अहाते पर कल रात फिर विवाद हो गया। पुरानी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद ग्राहक ने अहाता संचालक के सिर पर बियर की बोतल मार दी।
अहाता संचालक की सूचना पर साथियों के साथ आई उसकी मंगेतर और भाई ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान हवा में पिस्टल भी लहराकर लोगों को धमकाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुकान के पीछे संचालित अवैध अहाते को दिव्यांशु राजपूत संचालित करता है। यहां सूरज नगर का सुधीर पांडे कल रात भी दोस्त के साथ उक्त अवैध अहाते पर शराब पीने पहुंचा था।
शराब पीने के दौरान वह साथियों से जोर-जोर से बातें करते हुए गालियां देने लगा। इसका अहाता संचालक दिव्यांशु ने अपने अंदाज में विरोध किया। चूंकि पूर्व में भी दिव्यांशु सुधीर को अपशब्द कह चुका था।
इसी के चलते सुधीर दिव्यांशु से भिड़ गया और उसे गालियां देने लगा। दिव्यांशु ने भी सुधीर से धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए सुधीर ने अहाते में पड़ी बीयर की बोतल उठाकर दिव्यांशु के सिर पर मार दी।
इसके चलते वहां हड़कंप मच गया। हंगामे की सूचना पर खजराना पुलिस कुछ देर में मौके पर पहुंच गई और सुधीर को पकड़कर साथ ले गई। इस बीच दिव्यांशु भी अपने साथ हुई घटना की सूचना अपनी मंगेतर और उसके भाई सन्नी भंडारी पिता छोटू उर्फ राजेंद्र भंडारी को दे चुका था।
पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही दिव्यांशु की मंगेतर डंडे लिए, भाई सन्नी भंडारी और तीन-चार युवकों के साथ अहाते पर जा पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि सुधीर के नहीं मिलने पर गुस्साई युवती ने अहाते में जमकर हंगामा किया।
इस दौरान सन्नी भंडारी ने पिस्टल निकालकर लहराते हुए लोगों को धमकाया और गालियां भी दीं। इसके चलते कुछ समय के लिए अहाता खाली हो गया था।
होती रहती हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
उल्लेखनीय है कि खुलासा फर्स्ट ने पहले भी उक्त अवैध अहाते और वहां आए दिन होने वाले विवादों को लेकर खबरें प्रकाशित कर चुका है। हाल ही में शराब दुकान के पास वाली गली में रहने वाली एक रहवासी महिला से अहाते पर पहुंचे शराब के नशे में धुत एक ग्राहक ने छेड़छाड़ कर दी थी।
अहाता संचालक से शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ तो महिला ने परिवार और क्षेत्र के रहवासियों को शिकायत कर दी। इससे गुस्साए रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर गली में खड़े वाहनों को गिरा दिया था।
उनमें गुस्सा इतना था कि गली में खड़े कुछ ग्राहकों को दौड़ाकर भगाया। इससे पहले भी यहां रहवासी महिला से छेड़छाड़ हो चुकी है। तब शिकायत खजराना पुलिस और कलेक्टर की जनसुनवाई तक जा पहुंची थी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!