PHQ का नया आदेश जारी: इस तारीख से होंगे थानों में तबादले; एक थाने में इतने समय से ज्यादा नहीं रहेंगे पुलिसकर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में अब किसी भी पुलिसकर्मी की एक ही थाने में लंबे समय तक पदस्थापना नहीं रह सकेगी। पुलिस मुख्यालय ने नई व्यवस्था लागू करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी कर्मचारी को एक ही थाने में अधिकतम पांच वर्ष तक ही रखा जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा उसी थाने में पदस्थ नहीं किया जा सकेगा।
डीजीपी ने दिए यह निर्देश
शुक्रवार को जारी आदेश में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्तों सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि थानों में लंबे समय से जमे कर्मचारियों का चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरण किया जाए।
अवधि पांच वर्ष से ज्यादा नहीं हो सकेगी
आदेश में कहा गया है कि किसी भी कर्मचारी की एक पद पर अधिकतम पदस्थापना अवधि चार वर्ष होगी, जबकि कुल अवधि पांच वर्ष से ज्यादा नहीं हो सकेगी। पीएचक्यू ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मचारी को दोबारा उसी थाने में पदस्थ करना हो तो दोनों पदस्थापनाओं के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर होना जरूरी रहेगा।
कुल पदस्थापना अवधि 10 वर्ष से अधिक नहीं होगी
इसके अलावा आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक किसी भी कर्मचारी की एक ही पुलिस अनुविभाग में विभिन्न पदों पर कुल पदस्थापना अवधि 10 वर्ष से अधिक नहीं होगी।पुलिस मुख्यालय का मानना है कि लंबे समय तक एक ही थाने में पदस्थ रहने से कार्यप्रणाली प्रभावित होती है और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
एक जून से पांच जून के बीच थानों में तबादले
इसी को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि पुलिसिंग में जवाबदेही और प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके। आदेश के तहत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने थानों में पदस्थ कर्मचारियों की समीक्षा कर 1 जून से 5 जून 2026 के बीच स्थानांतरण आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजनी होगी
साथ ही 15 जून तक सभी कर्मचारियों की नई पदस्थापना वाले थानों में जॉइनिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा, उनसे संबंधित लंबित जांच और प्रकरणों की जानकारी नए थाना प्रभारियों को विधिवत सौंपी जाए। सभी इकाइयों को 16 जून 2026 तक इसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजनी होगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!