खबर
Top News

फीनिक्स मॉल का पक्का अतिक्रमण: गरीबों के आशियाने उजाड़ने वाले प्रशासन की इतनी घिसी-पिटी कार्रवाई क्यों?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मई 2026, 6:53 pm
शेयर करें:
फीनिक्स मॉल का पक्का अतिक्रमण

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
बायपास स्थित फीनिक्स सीटाडेल मॉल के पास पिछले दिनों प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण और दिखावटी साबित हुई है।

एसडीएम घनश्याम धनगर, इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर पालिका निगम की रिमूवल टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई तो की, लेकिन इसमें सीधे-सीधे प्रशासनिक नाकामी और भेदभाव का बड़ा खुलासा हुआ है। अमले ने नगर विकास योजना क्रमांक 04 के अंतर्गत आने वाले 22 गरीब परिवारों के कच्चे और अस्थायी मकानों को हटाने में तो पूरी तत्परता दिखाई, लेकिन जब बारी फीनिक्स सिटाडेल मॉल के भारी-भरकम पक्के अतिक्रमण को ढहाने की आई, तो जिम्मेदार अफसरों के हाथ कांपने लगे।

इस कार्रवाई से पहले आईडीए और नगर निगम की तकनीकी टीम ने बाकायदा सर्वे करके मास्टर प्लान की सड़क पर आ रहे मॉल के अवैध निर्माण को चिह्नित किया था और उस पर लाल स्याही से बड़े-बड़े निशान भी लगाए थे। इसके बावजूद, जब बुलडोजर चलाने की बारी आई तो केवल मॉल की बाउंड्री वॉल का एक नाममात्र का हिस्सा तोड़कर रस्म अदायगी कर दी गई और मुख्य अवैध निर्माण को हाथ तक नहीं लगाया गया।

केवल गरीबों को निशाना बनाया
इस लचर रवैये को लेकर स्थानीय निवासियों बंटी चौहान, राजेश चौहान और दिनेश कुशवाहा ने विरोध जताते हुए प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका स्पष्ट आरोप है कि मास्टर प्लान की आड़ में केवल गरीबों को निशाना बनाया गया, जबकि मॉल प्रबंधन द्वारा मुख्य मार्ग और वाहन पार्किंग क्षेत्र में किए गए पक्के अवैध निर्माण के आगे पूरा प्रशासनिक तंत्र बेअसर हो गया।

अवैध निर्माण चिह्नित कर लगाए थे निशान

आरोप... खानापूर्ति कर लौट गया नगर निगम और आईडीए का बुलडोजर
मास्टर प्लान की सड़क निगलने वाले पर मेहरबान हुआ अमला आधी-अधूरी कार्रवाई को बताया सफलता

प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले की इस आधी-अधूरी कार्रवाई को ‘सफलतापूर्वक' पूरा बताकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का ढिंढोरा पीटा है। धरातल की कड़वी सच्चाई यह है कि मॉल के पक्के अतिक्रमण को पूरी तरह हटाए बिना इस 1100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य व्यवस्थित रूप से शुरू होना नामुमकिन है।

इंदौर को नंबर वन बनाने का दावा करने वाला नगर निगम प्रशासन और आईडीए बड़े पैसे वालों के सामने पूरी तरह लाचार साबित हुआ है। गरीबों के आशियाने उजाड़ने में तेजी दिखाने वाले अधिकारियों का बुलडोजर करोड़ों रुपये के मॉल के अवैध हिस्से को ढहाने में आखिर क्यों पीछे हट गया, यह सवाल अब पूरे इंदौर में प्रशासन की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का खेल... हकीकत यह है कि फीनिक्स सीटाडेल मॉल के उत्तरी भाग में, प्राधिकरण की नगर विकास योजना क्रमांक 04 के तहत बायपास से झलारिया को जोड़ने वाली 30 मीटर चौड़ी और 1100 मीटर लंबी मास्टर प्लान की सड़क प्रस्तावित है। इस सड़क के करीब 200 मीटर हिस्से को मॉल प्रबंधन ने अवैध रूप से बाउंड्री वॉल, लोहे की बैरिकेडिंग और पार्किंग बनाकर पूरी तरह रोक लिया है।

इतना ही नहीं, इस शासकीय और सार्वजनिक भूमि पर दोनों ओर गाड़ियां खड़ी करवाकर पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस भारी अतिक्रमण के कारण इस मुख्य मार्ग पर दिनभर राशियों और वाहनों का रेंगना लगा रहता है और आम जनता को घंटों लंबे ट्रैफिक जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है।

टैग:

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 9 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!