जनता प्यासी, अधिकारी तृप्त: करोड़ों रुपए की अमृत योजना के टैंक खड़े मगर आज तक नहीं पहुंचा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहर में जलसंकट पर बड़ा सवाल, पाइपलाइन नहीं फिर किस विकास का दावा?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम और जनप्रतिनिधि अमृत योजना के तहत जलप्रदाय व्यवस्था मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 77 के न्यू रानी बाग कॉलोनी के रहवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
कॉलोनी में दिखाई दे रहा विशाल पानी का टैंक करोड़ों की योजनाओं और सरकारी दावों की कहानी कहता है, लेकिन विभागीय पत्राचार ने इन दावों की पोल खोल दी है।
रहवासी संघ और जलप्रदाय विभाग के आधिकारिक पत्रों से खुलासा हुआ है कि न्यू रानी बाग कॉलोनी में आज तक पेयजल पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई। यानी टंकी बनी, योजनाएं चलीं, फाइलें घूमीं, लेकिन जनता तक पानी नहीं पहुंचा।
विभाग ने माना…कॉलोनी में पाइपलाइन अस्तित्व में ही नहीं
सहायक यंत्री, जलप्रदाय विभाग, जोन क्रमांक 13 द्वारा 23 मार्च 2026 को जारी पत्र क्रमांक 1078/स.यं./ जोन-13/2026 में स्पष्ट लिखा गया है कि न्यू रानी बाग कॉलोनी में जलप्रदाय पाइपलाइन अस्तित्व में नहीं है।
पत्र में यह भी स्वीकार किया गया कि पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव और अनुमानक तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक निविदा स्वीकृत नहीं हुई। सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि अमृत 1.0 परियोजना के अंतर्गत भी इस क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं किया गया।
फाइल मुख्यालय में अटकी, जनता सड़क पर भटकी
रहवासी संघ ने आरोप लगाया कि विभागीय फाइलें मुख्यालय में ‘निविदा स्वीकृति’ के नाम पर महीनों से लंबित हैं। पत्र में महापौर से मांग की गई है कि तत्काल प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति देकर निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जाए और कार्य आदेश जारी किए जाएं। रहवासियों का कहना है कि अधिकारी एसी कमरों में बैठकर फाइलें घुमाते रहे, जबकि जनता पानी के लिए दर-दर भटक रही है।
घरों तक पानी पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया
कॉलोनी में दिख रहा विशाल जलाशय ‘अमृत मिशन’ के तहत निर्मित बताया गया है। बोर्ड के अनुसार इसकी क्षमता 25 लाख लीटर है। सवाल यह उठ रहा है कि जब करोड़ों रुपए खर्च कर टंकियां बनाई जा रही हैं तो आसपास की कॉलोनियों तक पाइपलाइन क्यों नहीं पहुंची? स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि अधिकारियों ने केवल निर्माण कार्यों का प्रचार किया, लेकिन मूल समस्या घरों तक पानी पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया।
अमृत योजना पर उठे सवाल
अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब अमृत योजना के तहत जल संरचनाएं बनाई गईं तो क्या बिना सर्वे और नेटवर्क योजना के केवल निर्माण कार्यों पर खर्च किया गया? यदि कॉलोनियों तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंची तो करोड़ों की परियोजनाओं का वास्तविक लाभ किसे मिला?
भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे क्षेत्र के रहवासी
न्यू रानी बाग रहवासी संघ के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लिखे पत्र में कहा है कि कॉलोनी लंबे समय से जलसंकट झेल रही है। पीएमओ, सीएम हेल्पलाइन और नगर निगम में लगातार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गर्मी के मौसम में स्थिति और भयावह हो गई है। कई परिवारों को निजी टैंकरों और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!