खबर
Top News

13 इंच बारिश के बाद भी साफ पानी के लिए तरस रही जनता: कई इलाकों में हो रही गंदे पानी की सप्लाई; उबालकर पीने को मजबूर सैकड़ों परिवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
13 इंच बारिश के बाद भी साफ पानी के लिए तरस रही जनता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अब तक करीब 13 इंच बारिश हो चुकी है, जिससे अधिकांश बोरवेल और भूजल स्रोत रिचार्ज हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों के रहवासी गंदे और मटमैले पेयजल की समस्या से परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि बीमारियों के डर से कई परिवार पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं।

नगर निगम उठा रही सख्त कदम
भागीरथपुरा में दूषित पानी कांड की घटना के बाद नगर निगम ने जल गुणवत्ता को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने लिए जा रहे हैं और जलापूर्ति व्यवस्था की लगातार जांच की जा रही है।

इन इलाकों से मिल रही सबसे ज्यादा शिकायतें
जानकारी के अनुसार, खातीपुरा, सुखलिया ग्राम, परदेशीपुरा, जनता कॉलोनी, बाणगंगा सहित कई इलाकों से नलों में मटमैले पानी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा राजवाड़ा और पुराने शहर के कुछ हिस्सों में जर्जर नर्मदा पाइपलाइन और खुली नालियों के कारण दूषित पानी की समस्या बनी हुई है।

नगर निगम कंट्रोल रूम और 311 ऐप पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिन पर विभाग कार्रवाई कर रहा है।

घर-घर होगा सर्वे
समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने एक एनजीओ के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शुरू कराया है। सर्वे टीम घर-घर जाकर जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है। खासतौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां पेयजल पाइपलाइन और ड्रेनेज लाइनें बेहद करीब से गुजरती हैं।

नियमित मॉनिटरिंग की जा रही
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पुराने शहर के कई हिस्सों में ड्रेनेज व्यवस्था बैकलेन से संचालित होती है। कई बार ड्रेनेज या हौज का गंदा पानी लीकेज के जरिए पेयजल पाइपलाइन में प्रवेश कर जाता है। जलापूर्ति शुरू होने पर यही दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की जांच, लीकेज सुधार और पानी की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

23 minutes ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

29 minutes ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

35 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 1 hour ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 1 hour ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 1 hour ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 1 hour ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 2 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 2 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 2 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 2 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!