पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा: बैठक में किया हंगामा; हाइड्रेंट तोड़ा, टैंकर चालकों से किया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर रविवार को वार्ड-37 के रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। तपेश्वरी बाग पानी टंकी पर आयोजित बैठक के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि नाराज लोगों ने नगर निगम के हाइड्रेंट को नुकसान पहुंचा दिया और टैंकर चालकों के साथ भी विवाद हो गया।
अनियमित सप्लाई को लेकर लोग परेशान
जानकारी के अनुसार, वार्ड-37 में लंबे समय से पानी के कम प्रेशर और अनियमित सप्लाई को लेकर लोग परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर पार्षद पति महेश जोशी ने नगर निगम अधिकारियों और रहवासियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी, ताकि लोग सीधे अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकें।
हाइड्रेंट को क्षतिग्रस्त कर दिया
रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बैठक में पहुंचे। शुरुआत में रहवासियों ने पानी संकट को लेकर शिकायतें रखीं, लेकिन समाधान को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर माहौल गर्मा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के जाने के बाद कुछ लोगों ने टंकी परिसर के बाहर लगे हाइड्रेंट को क्षतिग्रस्त कर दिया।
टैंकर चालकों की गाड़ियों की चाबियां निकाल लीं
आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के टैंकर चालकों की गाड़ियों की चाबियां निकाल लीं और कुछ चालकों के मोबाइल भी छीन लिए। मौके पर कुछ लोगों और टैंकर चालकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया
घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस की खजराना थाना टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ और छीने गए मोबाइल वीडियो डिलीट करवाने के बाद लौटाए गए।
पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही
महेश जोशी ने कहा कि पानी की समस्या गंभीर है और कई इलाकों में पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से होना चाहिए, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है।
नगर निगम अधिकारियों ने पूरे मामले की शिकायत खजराना थाने में दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस सोमवार को तोड़फोड़, अभद्रता और विवाद को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!