अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत: परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
नेशनल अस्पताल में शनिवार देर रात लिफ्ट गिरने से 50 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। हादसे के बाद रविवार को परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
मृतक सुरेश सेन (50), निवासी लालपुर, अमरपाटन, पेड़ से गिरने के बाद गंभीर चोटों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। परिजन के मुताबिक, शनिवार रात अस्पताल का एक कर्मचारी उन्हें लिफ्ट में छोड़कर चला गया। इसी दौरान लिफ्ट से हादसा हुआ और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के बाहर धरना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
मौत की खबर के बाद परिजन और परिचित आक्रोशित हो गए। रविवार को सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर जमा होकर धरने पर बैठ गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन ने लिफ्ट के रखरखाव और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और उन्हें जमीन पर घसीटने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।
पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने रीवा के निजी अस्पताल में लिफ्ट हादसे में मौत को लेकर सवाल उठाते हुए इसे ‘सरकारी हत्या’ बताते हुए पूछा कि इसका जवाब कौन देगा।
कांग्रेस ने भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की मॉनिटरिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक हादसे और आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!