प्राचीन मंदिर का रास्ता बंद: कुएं में फेंका मलबा; जोन अधिकारी के झूठे आश्वासनों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण किला मैदान स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव मंदिर का अस्तित्व संकट में है। निगम द्वारा मंदिर के मुख्य मार्ग पर मलबा डालकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है और परिसर के पुराने कुएं को मलबे से दबा दिया गया है।
स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि मलबे के ढेर के कारण अब सड़क से मंदिर भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसके विरोध में जय सनातन राष्ट्र सेवा संगठन और अन्य संगठनों ने निगम प्रशासन के खिलाफ किला मैदान पर प्रदर्शन किया।
जय सनातन राष्ट्र सेवा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी अनुराग फड़के ने बताया कि इस समस्या को लेकर एक महीने से किला मैदान जोन के जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल को लगातार अवगत कराया जा रहा था।
जोनल अधिकारी ने हर बार झूठे आश्वासन दिए और कोई कार्रवाई नहीं की। निगम के इसी गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण नाराज लोगों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
शनिवार तक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
संगठनों ने निगम प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि आगामी शनिवार तक मंदिर मार्ग से मलबा हटाकर कुएं और रास्ते को साफ नहीं किया गया तो रविवार को उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसमें मुख्य रूप से जय सनातन राष्ट्र सेवा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी अनुराग फड़के, पदाधिकारी जितेंद्र वर्मा, आचार्य प्रमोद शर्मा, मुकेश धारनीया, मयंक शर्मा और शुभम चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!