चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा यात्री: पायलट ने रोका विमान; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में एक यात्री ने लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद गया। घटना से विमान में सवार 231 यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
चलती फ्लाइट से कूदने की घटना
एयरबस A320 (फ्लाइट G9 471) सुबह करीब 3:23 बजे रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी, तभी 29 वर्षीय यात्री मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया और नीचे कूद गया। पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना दी।
घायल हालत में भागने की कोशिश, तुरंत पकड़ा गया
कूदने के दौरान आरोपी घायल हो गया, लेकिन इसके बावजूद वह एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
रनवे बंद, उड़ानों पर असर
घटना के बाद सुरक्षा कारणों से मुख्य रनवे (07/25) को करीब एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा। सुबह 3:25 बजे बंद हुआ रनवे 4:35 बजे दोबारा चालू किया गया। इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से आने वाली फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से संचालित किए गए।
मानसिक स्थिति की जांच जारी
आरोपी तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। शुरुआती रिपोर्ट्स में उसकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए गए हैं, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।
पहले भी हो चुकी है ऐसी कोशिश
गौरतलब है कि 28 मार्च को लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रही इंडिगो फ्लाइट में भी एक यात्री ने लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी, जिसे केबिन क्रू ने समय रहते रोक लिया था।
बड़ा हादसा टला
चेन्नई की इस घटना में पायलट और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि यह घटना विमानन सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े करती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!