हवा में बिगड़ी यात्री की तबीयत: इंडिगो फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
डुमना एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के चलते अचानक लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
इलाज के दौरान मौत
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक यात्री की पहचान रांची निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। वह अपने फेफड़ों के इलाज के लिए बहन के साथ अहमदाबाद गए थे और उपचार के बाद एयरबस-320 विमान से वापस रांची लौट रहे थे।
फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। यात्री की हालत बिगड़ते देख फ्लाइट के पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी के तहत नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को सुरक्षित रूप से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतारा गया।
तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम पहले से अलर्ट मोड पर थी। विमान उतरते ही सुधीर कुमार को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के बीच भी कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!