अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस: 36 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाईवे-45 पर गजानन होटल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 36 यात्री सुरक्षित बच गए।
नीलगाय से बचने में पलटी बस
जानकारी के अनुसार, इंदौर से सीधी जा रही बस (MP 19 ZJ 8060) जब रौंसरा के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने तेज कट मारा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी दिशा में पलट गई।
फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
सभी की जान बच गई
बस में सवार यात्री डॉ. विवेक पटेल के मुताबिक, “हम सभी सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई और बस पलट गई। यह भगवान की कृपा है कि सभी की जान बच गई।”
बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, क्रेन की मदद से बस को हटाकर हाईवे पर यातायात सामान्य किया गया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!