खबर
Top News

बेटी को भेजे मैसेज का विरोध किया तो माता-पिता और भाई पर हमला: शिकायत लेकर आए पिता-पुत्र को डंडे व लात-घूंसों से पीटा; मारपीट से पीड़िता की मां बेहोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 6:19 pm
शेयर करें:
बेटी को भेजे मैसेज का विरोध किया तो माता-पिता और भाई पर हमला

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटी को भेजे गए कथित अश्लील मैसेज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत करने पहुंचे परिवार से आरोपी व उसके परिजन ने डंडों व लात-घूंसों से पीट दिया।

पीड़ित युवती की मां ने बीचबचाव करना चाहा तो एक आरोपी ने नाक पर घूंसा मारा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। सूचना मिलने पर आए डायल-112 के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक अशोक नगर निवासी ज्योति चौरसिया की शिकायत पर विष्णुप्रताप सिंह ठाकुर, शुभ ठाकुर, तनिश और विष्णुप्रताप के पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

फरियादी ने बताया उसकी बेटी विधि चौरसिया को कॉलोनी में रहने वाले विष्णुप्रताप सिंह ने मोबाइल पर कथित रूप से अश्लील मैसेज भेजे थे।

इस पर पति प्रकाश चौरसिया और बेटा लिषभ विरोध करने आरोपी के घर पहुंचे तो विष्णुप्रताप अपने परिजन के साथ बाहर मिल गया।

जैसे ही उन्होंने मैसेज भेजने की बात उठाई तो आरोपियों विवाद करते हुए धमकाया कि आज तुम लोगों को यहां से जाने नहीं देंगे। इसके बाद आरोपी का पिता भी आ गया और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।

विष्णुप्रताप, शुभ ठाकुर और तनिश ने मिलकर लिषभ को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। इसी बीच विष्णुप्रताप ने बाइक में रखा लकड़ी का टूटा स्टम्प निकालकर हमला किया, जिससे लिषभ की पीठ और दोनों हाथों में चोटें आईं।

पिता प्रकाश चौरसिया से भी मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट आई। मां ज्योति बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी के पिता ने नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देने लगे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

8 minutes ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

18 minutes ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

26 minutes ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

30 minutes ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 1 hour ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 1 hour ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 1 hour ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 2 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 2 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 2 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 2 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 2 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 3 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 3 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 3 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!