बम जैसी वस्तु मिलने से मचा हड़कंप: बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा; पुलिस ने घेरा इलाका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
गुजरखेड़ा स्थित मुक्तिधाम मार्ग पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक भूसा दुकान के पास बम जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना सामने आई।
इलाके में दहशत का माहौल
खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी सुरेश कौशल सुबह के समय बाहर गए थे, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर गई।
पुलिस को सूचना दी
वस्तु का आकार बम जैसा प्रतीत होने पर उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया।
आसपास के लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई और एहतियात के तौर पर आवाजाही भी सीमित कर दी गई।
बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया
घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच कर रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह वस्तु वास्तव में विस्फोटक है या कोई सामान्य सामग्री।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तब तक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!