खबर
Top News

इस जिले में भूकंप के झटकों से दहशत: इतनी रही तीव्रता; जनहानि या संपत्ति को बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 मई 2026, 11:14 am
शेयर करें:
इस जिले में भूकंप के झटकों से दहशत

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार की रात अचानक धरती हिल उठी और भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रात 9 बजकर 31 मिनट 2 सेकंड पर 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके झटके बैतूल जिले के मुलताई, पांढुर्णा और आसपास के क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

मानीखापा गांव के पास था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के मानीखापा गांव के निकट स्थित था। यह केंद्र पचमढ़ी से लगभग 68 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में था। भूकंप की गहराई जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे आंकी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार केंद्र की गहराई कम होने के कारण 3.9 तीव्रता का यह भूकंप जमीन पर अपेक्षाकृत अधिक तीव्र कंपन के रूप में महसूस हुआ।

घर के गेट और खिड़कियां हिलने लगीं, दहशत में निकले लोग
मुलताई में रात के सन्नाटे में जब अचानक कंपन शुरू हुआ तो लोगों में भगदड़ मच गई। कई घरों के दरवाजे, खिड़कियां और गेट हिलते देखे गए। समाजसेवी पाशा खान ने बताया कि रात करीब 9:31 बजे अचानक जोरदार कंपन महसूस हुआ और उनके घर का गेट हिलने लगा।

झटका थमने के बाद भी हल्के कंपन कुछ देर तक जारी रहे जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और देर तक सड़कों पर खड़े रहे। मुलताई और पांढुर्णा में लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर हालचाल लिया और सतर्कता बरती। सोशल मीडिया पर भी भूकंप से जुड़ी जानकारियों का आदान-प्रदान होता रहा।

पिछले कई दिनों से महसूस हो रहे हल्के कंपन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में कंपन महसूस हुआ हो। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हल्के-हल्के झटके आते रहे हैं। भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार मुख्य भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स यानी अनुकंप आने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। नुकसान का जायजा लेने के लिए संबंधित क्षेत्रों में अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भूकंप विशेषज्ञों की सलाह
भूकंप के दौरान घर के अंदर हों तो मेज या मजबूत फर्नीचर के नीचे छुपें, बाहर हों तो खुले मैदान में रहें और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहें। झटका थमने के बाद ही घर के अंदर जाएं।


संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 2 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 2 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 3 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 3 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 3 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 4 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 4 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 4 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 4 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 5 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 5 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 5 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 5 hours ago
मंदिर परिसर में मचा हड़कंप
Top News

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

about 6 hours ago
घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन
Top News

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप
Top News

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

about 7 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

about 7 hours ago
युवाओं पर कांग्रेस का फोकस
Top News

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

about 7 hours ago
पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी
Top News

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!