पम्मी पैनल ने घोषित किए प्रमुख उम्मीदवार: सीधा मुकाबला तय; यशवंत क्लब में होने वाले मैनेजिंग कमेटी चुनाव की तस्वीर होने लगी साफ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में होने वाले मैनेजिंग कमेटी चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ होने लगी है। गोरानी पैनल के बाद अब पम्मी छाबड़ा के नेतृत्व वाले पैनल ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जून में होने वाले चुनाव में दो पैनलों के बीच अब सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है।
पम्मी पैनल की ओर से चेयरमैन पद के लिए पम्मी छाबड़ा के अलावा सचिव पद के लिए अतुल सेठ और सह सचिव पद के लिए पंकज कुकरेजा मैदान में उतरेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए अभी नाम घोषित होना बाकी है।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए चार नाम तय किए गए हैं, जो अमृत देव, विकास (बॉबी) थम्मन, सौरभ भंडारी और शिखर वर्मा हैं। एक पद पर अभी निर्णय शेष है।
गोरानी पैनल भी मैदान में - इससे पहले गोरानी पैनल अपने उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इस पैनल से चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपल पारिख और सह सचिव पद के लिए तेजवीर जुनेजा मैदान में हैं। कार्यकारिणी के लिए वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोड़िया के नाम तय किए गए हैं, जबकि एक पद अभी बाकी है।
नौ पदों के लिए होगा चुनाव
मैनेजिंग कमेटी के लिए नौ पदों पर चुनाव होना है। इनमें 4 प्रमुख पद चेयरमैन, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव के और पांच पद कार्यकारिणी सदस्य के हैं।
दो टर्म नियम से बदले चेहरे
क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार दो कार्यकाल के बाद तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी नियम के चलते वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों पैनलों ने नए चेहरों को मौका दिया है।
सुलह के बाद टला त्रिकोणीय मुकाबला
चुनाव में एक समय त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिख रही थी, जब वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने चेयरमैन पद पर उतरने की तैयारी की थी। उनके साथ अतुल सेठ भी अलग पैनल से सचिव पद के दावेदार थे। हालांकि बाद में पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया के बीच सुलह हो गई। बागड़िया ने चुनाव से दूरी बना ली, जबकि अतुल सेठ पम्मी पैनल में शामिल होकर सचिव पद के उम्मीदवार बन गए।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!