सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश: पोस्टर लगाकर किया विरोध; लिखा- हमें जिंदा छोड़ देने के लिए नगर निगम और प्रशासन का धन्यवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यापारिक क्षेत्र छावनी में सड़क चौड़ीकरण के लिए हुई तोड़फोड़ के बाद लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। कार्रवाई के करीब एक सप्ताह बाद भी मलबा नहीं हटने और आवागमन बाधित रहने से व्यापारी और रहवासी परेशान हैं।
आज हमारी कल तुम्हारी बारी है
विरोध जताने के लिए लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टरों पर लिखा गया- “छावनी का तमाशा देखने वालों आपका स्वागत है, आज हमारी कल तुम्हारी बारी है।” वहीं कुछ पोस्टरों पर “जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद” जैसे संदेश भी लिखे गए हैं। इलाके में लगे पोस्टरों के बीच मशहूर शायर बशीर बद्र का यह शेर भी चर्चा में है-
“लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।”
ठप हो चुका व्यापार
रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई कार्रवाई के बाद पूरा इलाका मलबे और धूल से भर गया है। व्यापार लगभग ठप हो चुका है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने अब तक मलबा हटाने या रास्ता बहाल करने की दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया।
कार्रवाई के दौरान डॉक्टर घायल
तोड़फोड़ अभियान के दौरान 22 मई को एक हादसा भी हुआ था। आरोप है कि निगम कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली का पोल गिर गया, जो एक डॉक्टर के सिर पर जा लगा। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर की मेजर सर्जरी हुई है और उनका इलाज जारी है।
सड़कों को किया जाना है 60 फीट चौड़ा
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद निगम का कोई जिम्मेदार हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा। नगर निगम ने 21 मई को जिंसी क्षेत्र और 22 मई को छावनी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्रवाई की थी। मास्टर प्लान के तहत दोनों सड़कों को 60 फीट चौड़ा किया जाना है।
निशान बदलकर ज्यादा तोड़फोड़ की
रहवासियों का आरोप है कि कार्रवाई से एक रात पहले निगम ने मकानों पर लगाए गए पुराने निशान बदल दिए। पहले कम हिस्से तोड़े जाने थे, लेकिन बाद में ज्यादा हिस्सों को तोड़ दिया गया। लोगों ने निगम कर्मचारियों पर बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए हैं।
इस वजह से लगाना पड़े पोस्टर
छावनी व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष विक्रम राठौर ने कहा कि शहरभर से लोग यहां तोड़फोड़ देखने आ रहे हैं, जैसे कोई तमाशा हो। इसलिए पोस्टर लगाकर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि आज यह हाल छावनी का है, कल किसी और इलाके का भी हो सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!