पानी के लिए मचा हाहाकार: सूखते बोरिंगों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत; टैंकरों के भरोसे पूरा शहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल संकट अब इस कदर बढ़ गया है कि आम जनता की बेचैनी साफ नजर आने लगी है। हालात इतने गंभीर हैं कि नगर निगम के अधिकारियों और शहर के पार्षदों के फोन दिन भर पानी की शिकायतों से घनघनाते रहते हैं।
पानी की मांग कर रहे
लोग सुबह से रात तक मैसेज और कॉल के जरिए सिर्फ पानी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, शहर का भूजल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण अधिकांश इलाकों के बोरिंग पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे लोगों के सामने पानी का कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
टैंकरों के भरोसे लोग
अब शहर की प्यास बुझाने का पूरा दारोमदार सिर्फ नर्मदा की सप्लाई और नगर निगम के टैंकरों पर टिका है। निगम के सैकड़ों टैंकर रोजाना हजारों घरों तक पानी पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी और मांग के आगे ये इंतजाम भी कम पड़ते दिख रहे हैं।
जमीन का पानी रिचार्ज होना बंद हो गया
इस संकट की एक बड़ी वजह पिछले कुछ सालों में विकास कार्यों के लिए हुई हजारों पेड़ों की कटाई को माना जा रहा है। फ्लाईओवर और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट्स के कारण हरियाली कम हुई है, जिससे शहर का तापमान बढ़ गया है और जमीन का पानी रिचार्ज होना बंद हो गया है।
समस्या और भी विकराल रूप ले लेगी
पानी न मिलने से जनता का गुस्सा अब जनप्रतिनिधियों पर फूट रहा है, जिन्हें रोज लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। जानकारों का कहना है कि अब समय आ गया है जब हर नागरिक को पानी बचाने और वाटर रिचार्जिंग की दिशा में कदम उठाना होगा, वरना आने वाले समय में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!