खबर
Top News

बेकाबू कार पलासिया थाने में घुसी: चार लोग हुए घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मई 2026, 5:54 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल देर रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे पलासिया थाने की दीवार में जा घुसी। हादसा इतना अचानक और जोरदार था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार (एमपी 09 सीटी 9126) काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते कार सीधे थाने की दीवार से टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए।

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय थाना परिसर में कुछ पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से सभी सकते में आ गए। हालांकि, समय रहते लोग सतर्क हो गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें टक्कर के बाद चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के समय कार कौन चला रहा था और क्या चालक नशे की हालत में था। थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है।

संबंधित समाचार

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

14 minutes ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

18 minutes ago
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

19 minutes ago
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

23 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

28 minutes ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

28 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला
Top News

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

30 minutes ago
21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी
Top News

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

35 minutes ago
शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़
Top News

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

37 minutes ago
दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी
Top News

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

about 1 hour ago
वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज
Top News

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

about 1 hour ago
विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स
Top News

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

about 1 hour ago
IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल
Top News

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

about 1 hour ago
जलसंकट की आहट
Top News

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

about 1 hour ago
रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी
Top News

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

about 1 hour ago
करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

about 2 hours ago
मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई
Top News

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

about 2 hours ago
इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग
Top News

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

about 2 hours ago
महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च
Top News

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!