ड्रग्स सप्लाई के संगठित नेटवर्क का खुलासा: इस राज्य के ड्रग्स माफिया का किस शहर में नेटवर्क; ‘बुर्का’ वाली तस्कर के जरिए युवाओं तक पहुंचा ये ड्रग्स;
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स सप्लाई के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसकी जड़ें चित्तौड़गढ़ के ड्रग्स माफिया से जुड़ी पाई गई हैं। इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी मानी जा रही आरोपी फिरदौस बी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उससे जुड़े अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।
‘बुर्का’ में करती थी सप्लाई, पहचान छिपाकर बनाती थी नेटवर्क
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि फिरदौस बी बुर्का पहनकर शहर में सक्रिय रहती थी और युवाओं को उनकी डिमांड के अनुसार एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराती थी। वह अपनी पहचान छिपाकर काम करती थी, जिससे लंबे समय तक पुलिस की नजर से बची रही।
खजराना क्षेत्र में एक मैरिज ब्यूरो खोला
खास बात यह है कि उसने खजराना क्षेत्र में एक मैरिज ब्यूरो खोल रखा था, जिसे वह अपने अवैध कारोबार की आड़ के रूप में इस्तेमाल कर रही थी। इसी माध्यम से वह युवाओं से संपर्क बनाती और धीरे-धीरे उन्हें ड्रग्स की लत लगाकर अपना ग्राहक बना लेती थी।
ओसामा ने खड़ा किया पेडलर्स का नेटवर्क
इस पूरे नेटवर्क में ओसामा नाम का आरोपी भी अहम भूमिका निभा रहा था। उसने चंदन नगर इलाके में पेडलर्स और युवाओं की एक टीम तैयार कर रखी थी, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में ड्रग्स सप्लाई का काम करती थी। पुलिस अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
चित्तौड़गढ़ कनेक्शन: नारायण के जरिए पहुंचती थी ड्रग्स
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फिरदौस बी का कनेक्शन सीधे चित्तौड़गढ़ के ड्रग्स माफिया से जुड़ा हुआ है। उसे एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला नारायण नामक आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नारायण के अलावा भी एक अन्य बड़े सप्लायर की जानकारी पुलिस को मिली है, जिसकी तलाश जारी है। आशंका है कि यह नेटवर्क इंदौर से बाहर भी फैला हो सकता है।
पति की मौत के बाद अपराध की राह
जांच में यह भी सामने आया है कि फिरदौस बी मूल रूप से चित्तौड़गढ़ निवासी महेंद्र परिहार की पत्नी है। महेंद्र की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह उसके दोस्त नारायण के संपर्क में आई और धीरे-धीरे ड्रग्स के कारोबार में उतर गई। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति और संपर्कों के चलते उसने इस अवैध धंधे को अपनाया और देखते ही देखते शहर में एक सक्रिय सप्लायर बन गई।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
डीसीपी जोन-2 के अनुसार, इस पूरे मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई किन-किन शहरों से हो रही थी। नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। युवाओं को किस स्तर तक इसकी चपेट में लाया गया।
युवाओं को निशाना बनाने का खतरनाक ट्रेंड
इस मामले ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि शहर में ड्रग्स माफिया युवाओं को टारगेट कर संगठित तरीके से नेटवर्क फैला रहे हैं। मैरिज ब्यूरो जैसे वैध दिखने वाले माध्यम का इस्तेमाल कर युवाओं तक पहुंचना इस गिरोह की सुनियोजित रणनीति को दर्शाता है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं, साथ ही अन्य शहरों में भी इसके लिंक खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!