महाकाल की संध्या-शयन आरती के लिए 250 रुपए शुल्क का विरोध: युवा कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी; सहायक प्रशासक को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में संध्या और शयन आरती के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन शुल्क लागू किए जाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को युवा कांग्रेस ने मंदिर क्षेत्र में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया को एक ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन मंदिर परिसर के नीलकंठ मार्ग द्वार पर हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सशुल्क दर्शन व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। महाकाल मंदिर समिति द्वारा संध्या आरती और शयन आरती में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य करते हुए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किए जाने के बाद से शहर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था को बदला जा रहा है और आम भक्तों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने ‘दलाली बंद करो’ और ‘भक्तों का पैसा खाना बंद करो’ जैसे नारे भी लगाए। कुछ देर तक कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर विरोध जताते रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
अब संध्या और शयन आरती का भी शुल्क, आस्था को लगेगी ठेस
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भस्म आरती की तर्ज पर अब संध्या और शयन आरती को भी सशुल्क कर दिया है। जिससे आम श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है। उनका आरोप है कि यह निर्णय बिना किसी व्यापक जनसंवाद के लिया गया है।
इस प्रदर्शन में जिला स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया को ज्ञापन सौंपकर शुल्क व्यवस्था को वापस लेने की मांग दोहराई गई। पुलिस बल की मौजूदगी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!