खबर
Top News

आदिवासी नेता को औकात बताने का विरोध: इस्तीफे की मांग; कांग्रेस ने बड़बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 फ़रवरी 2026, 5:12 pm
शेयर करें:
आदिवासी नेता को औकात बताने का विरोध

राजवाड़ा पर बीजेपी महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार का पुतला जलाया

इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने जंजीरवाला चौराहे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस ने पूरे इंदौर शहर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाए। भागीरथपुरा के दूषित जल हादसे को लेकर मंत्री के इस्तीफा और आदिवासी नेता उमंग सिंगार को औकात बताने का विरोध करते हुए यह आंदोलन किया गया।

चौकसे ने बताया कि इंदौर शहर कांग्रेस के द्वारा अपने सभी 24 ब्लॉक में विजयवर्गीय के पुतले जलाने का आदेश दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा अपने-अपने ब्लॉक में प्रमुख चौराहे पर विजयवर्गीय का पुतला खड़ा करके उसे जलाया गया।

हर क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इन नागरिकों ने विजयवर्गीय के द्वारा विधानसभा में बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को औकात बताने वाली बात कहने का विरोध किया। इन नागरिकों का कहना था कि भागीरथपुरा की घटना के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सीधे तौर पर दोषी हैं।

इन दोनों को अपने मन से ही नैतिकता के नाते इस्तीफा देना चाहिए था। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के प्रति की गई अपमानजनक एवं असंसदीय टिप्पणी के विरोध में आज इंदौर शहर के विभिन्न ब्लॉकों में प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अहंकार और तानाशाही के विरुद्ध शंखनाद...इंदौर की विधानसभा-1 आज गवाह बनी जनाक्रोश की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अमर्यादित भाषा, अहंकार और विवादित कार्यशैली के खिलाफ रीटा डागरे के नेतृत्व में महिला कांग्रेस परिवार ने ‘मरीमाता’ पर हुंकार भरी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में आज कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

कैलाश विजयवर्गीय: बयानों का विवादित और काला इतिहास
यह प्रदर्शन सिर्फ एक बयान के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके वर्षों से चले आ रहे शर्मनाक बयानों के खिलाफ है...

मीडिया (लोकतंत्र का चौथा स्तंभ) का अपमान: सत्ता के मद में चूर विजयवर्गीय ने पत्रकारों के सवालों से चिढ़कर उन्हें ‹गधा› कहकर संबोधित किया, जो स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा प्रहार है।

अधिकारियों को धमकी: इंदौर की सड़कों पर खड़े होकर खुलेआम कहा था कि “अगर संघ के पदाधिकारी यहाँ न होते, तो आज पूरे शहर में आग लगा देता।”

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी: महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना ‹शूर्पणखा› से की, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।

बैट कांड का समर्थन: पुत्र द्वारा सरकारी अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने की घटना का सार्वजनिक रूप से बचाव किया।

अग्निवीरों का मजाक : सेना भर्ती की अग्निपथ योजना पर बोलते हुए कहा कि वे भाजपा कार्यालय में ‹अग्निवीरों› को सुरक्षा गार्ड रखेंगे, जो देश के जवानों का अपमान है।

माननीय उमंग सिंघार पर ताज़ा हमला: विधानसभा की गरिमा को ताक पर रखकर नेता प्रतिपक्ष के विरुद्ध जिस अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया, वह उनके आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

कैलाश विजयवर्गी के संरक्षण में उनकी विधानसभा में महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ने एक महिला को पानी के लिए महीनों तरसा दिया और पीड़ित को फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया आज पीड़ित अस्पताल में अपना उपचार करवा रही हैं।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

9 minutes ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 2 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 2 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 3 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 3 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!