ऑनलाइन दवा कारोबार का विरोध: इस दिन बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर्स; कारोबारी वाहन रैली निकालकर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में बुधवार 20 मई को इंदौर सहित देशभर में दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह बंद ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर किया जा रहा है। इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन ने इसे लेकर शहर के दवा व्यापारियों से समर्थन मांगा है।
इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और महासचिव निर्मल जैन ने बताया कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में शहर के सभी दवा व्यापारी 20 मई को दोपहर 12 बजे दवा बाजार में एकत्रित होंगे। इसके बाद वाहन रैली निकालकर संभागायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा कारोबार से छोटे और बड़े दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उनका आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियों को नियमों में खुली छूट दी जा रही है, जबकि सामान्य केमिस्टों को सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करना पड़ता है। संगठन ने इसे दवा व्यापार में “दोहरा कानूनी तंत्र” बताया है।
एसोसिएशन ने यह भी आशंका जताई कि ऑनलाइन माध्यम से नकली दवाइयों के कारोबार, दवाओं के दुरुपयोग और एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
दवा व्यापारियों ने कहा कि मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए उन्हें खेद है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यक दवाइयां पहले ही खरीद लें। संगठन ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा व्यापार पर जल्द रोक लगाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!