खबर
Top News

अफीम तस्करी का खुलासा: चॉकलेट रैपर में छिपाकर की जा रही थी; कनाडा भेजने की थी प्लानिंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मई 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
अफीम तस्करी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नई आबादी पोस्ट ऑफिस में सोमवार शाम बड़ा खुलासा हुआ, जब कनाडा भेजे जा रहे एक संदिग्ध पार्सल से 455 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। तस्करों ने अफीम को कैंडी और चॉकलेट के रैपर में छिपाकर विदेश भेजने की कोशिश की थी।

पार्सल काउंटर पर छोड़कर फरार हो गया
जानकारी के अनुसार एक युवक करीब 2 किलो वजन का इंटरनेशनल पार्सल बुक कराने पोस्ट ऑफिस पहुंचा था। उसने पार्सल में चॉकलेट आइटम होने की बात कही, लेकिन पूछताछ के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

जब पोस्टल कर्मचारियों ने उससे ज्यादा जानकारी मांगी तो वह घबरा गया और पार्सल काउंटर पर छोड़कर फरार हो गया।

455 ग्राम अफीम बरामद हुई
इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक जांच की। पार्सल खोलने पर उसमें ‘लव पैन’ नाम की कैंडी के बॉक्स मिले।

जब रैपर खोले गए तो उनके अंदर 25 छोटे पाउच में छिपाकर रखी गई कुल 455 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पार्सल नीमच से कनाडा के ओंटारियो भेजा जाना था
जांच एजेंसियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के लिए यह नया तरीका अपनाया गया था, ताकि जांच में आसानी से पकड़ न आए। शुरुआती जानकारी के अनुसार पार्सल नीमच से कनाडा के ओंटारियो भेजा जाना था।

संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद
पोस्ट ऑफिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हो गई है। अब एजेंसियां फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही हैं और इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

6 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

21 minutes ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

31 minutes ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

39 minutes ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 1 hour ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 1 hour ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 1 hour ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 2 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 2 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!