सरवटे बस स्टैंड पर ऑपरेटरों की गुंडागर्दी: लड़ रहे ऑपरेटरों को रोकने युवक को पड़ा भारी; बेरहमी से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सरवटे बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात बस ऑपरेटरों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद एक युवक, जो केवल बीच-बचाव करने पहुंचा था, उसे ही बुरी तरह पीट दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक अयान शेख निवासी जूनारिसाला बस में पार्सल रखने बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने वह बीच में कूद पड़ा, लेकिन यह कोशिश उसके लिए भारी पड़ गई। एक पक्ष के ऑपरेटरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 4-5 बदमाश मिलकर दो लोगों को घेरकर पीट रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। हैरानी की बात यह रही कि मारपीट करने वाले आरोपी ही बाद में थाने पहुंचकर खुद रिपोर्ट दर्ज करवाने लगे।
थाना प्रभारी संजू कांबले के अनुसार बस ऑपरेटरों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी बीच अयान शेख वहां पहुंचा और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन एक पक्ष ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!