ऑपरेशन क्लीन: दो दिन में दो चाकूबाज धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराधों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन क्लीन के तहत विजय नगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन दो चाकूबाज बदमाशों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। क्षेत्र में लगातार हो रही इस कार्रवाई से बदमाशों और हथियार लेकर घूमने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार टीम 21 मई को चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली थी एनआरके बिजनेस पार्क के सामने स्थित मैदान में एक युवक कमर में धारदार चाकू छिपाकर खड़ा है। इस पर तत्काल सिपाही नारायण यादव और लोकेंद्र को मौके पर भेजा गया।
पुलिस को देख संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता लवकुश यादव (22) निवासी गणेश नगर, बर्फानी धाम के पीछे बताया।
तलाशी लेने पर उसकी कमर से तेज धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह 22 मई की रात गश्त के दौरान सिपाही कमल और सचेंद्र को देख एक संदिग्ध युवक घबराकर भागने लगा। शंका होने पर पीछा कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो तेज धारदार चाकू मिला।
इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम लक्ष्य पिता श्याम वर्मा (19) निवासी नूतन नगर, बीएनपी रोड देवास, हाल मुकाम महक वाटिका टॉवर के पास है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!