ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी जानलेवा: कर्ज के दबाव में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान; 20 दिन पहले ही हुई थी सगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ऑनलाइन गेमिंग की लत और बढ़ते कर्ज ने एक युवा पुलिसकर्मी की जिंदगी छीन ली। खंडवा में पदमनगर थाना क्षेत्र में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक दरअसल अनसिंह नरगावे था, जो रीवा जिले में पदस्थ था और मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला था।
दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार ले रखा था
पुलिस जांच में सामने आया है कि अनसिंह ऑनलाइन गेमिंग (जुआ-सट्टा) की लत का शिकार हो चुका था। इसी वजह से उसने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार ले रखा था। कर्ज बढ़ता गया और मानसिक तनाव गहराता चला गया, जिससे वह बुरी तरह टूट गया।
शव फंदे से लटका मिला
घटना पदमनगर थाना क्षेत्र में इंदौर रोड स्थित किशोर कुमार समाधि स्थल के पास की है, जहां उसका शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके से मिले बैग में पुलिस का आईकार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई।
छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था कांस्टेबल
परिजनों के अनुसार, अनसिंह 5 मई को छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। बीच-बीच में लोकेशन भोपाल के हबीबगंज स्टेशन और बाद में खंडवा की मिली।
20 दिन पहले ही हुई थी सगाई
वह लगातार अपने भाई से कहता रहा “मैं बहुत परेशान हूं। इसके बाद उसने संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया। बताया गया है कि करीब 20 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की।
मंगेतर ने दी सूचना
मंगेतर ने ही सबसे पहले परिवार को उसके फोन बंद होने की सूचना दी थी। मामले में जगदीश जमरे (थाना प्रभारी, पदमनगर) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कर्ज और ऑनलाइन गेमिंग की लत आत्महत्या की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!