टीवी इंस्टॉल करने के बहाने नंबर लेकर भेजे अश्लील मैसेज: हिंदू संगठन ने शोरूम पर किया प्रदर्शन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
छेड़छाड़ के सनसनीखेज मामले में एक मुस्लिम युवक ने टीवी इंस्टॉल करने के बहाने महिला का मोबाइल नंबर लेकर छेड़छाड़ की तथा ब्लैकमेल की कोशिश की। महिला के परिजनों व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्रोमा शोरूम पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
27 नवंबर को ग्राम मेंढकी धाकड़ निवासी ने एबी रोड स्थित क्रोमा शोरूम से एलईडी टीवी खरीदा था। इंस्टॉल करने के लिए मोहम्मद अनस मेंढकी पहुंचा, जहां फरियादी के घर में मौजूद महिला से अनस ने बहाने से मोबाइल नंबर लिया और जी-मेल आईडी व पासवर्ड लेकर अपने मोबाइल में लॉगइन कर लिया।
इसके बाद अश्लील मैसेज भेजने लगा। महिला ने परिजनों को अवगत कराया। परिजन शिकायत लेकर क्रोमा शोरूम पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया शोरूम मैनेजर और स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। नाराज होकर परिजनों ने हिंदू संगठन को सूचित किया।
तब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और और शोरूम बंद करवा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही मोहम्मद अनस शेख निवासी उत्तम नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्रोमा शोरूम मैनेजर उज्जवल का कहना है मोहम्मद अनस थर्ट पार्टी वेंडर से जुड़ा है। उसे तत्काल हटा दिया गया है। कंपनी स्तर पर जांच की जा रही है। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया आरोपी अनस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!