खबर
Top News

दलित नेता परमार के आह्वान पर भिक्षुकों ने भी की अनिका की मदद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जनवरी 2026, 1:25 pm
शेयर करें:
दलित नेता परमार के आह्वान पर भिक्षुकों ने भी की अनिका की मदद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहद भावुक कर देने वाले क्षणों के बीच कई भिक्षुकों ने स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 जैसी अतिगंभीर बीमारी के कारण जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही बेबी अनिका की मदद के लिए हाथ खोले।

कई भिक्षुकों ने अपने द्वारा भिक्षावृत्ति कर प्राप्त की गई राशि अनिका के लिए दे दी। उन्होंने बेबी को लाड़-दुलार किया और इस दौरान कई भिक्षुक रो पड़े।

ये पहले अभा बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार की पहल पर हुई। उन्होंने अपने समाज के मकर संक्रांति उत्सव में तो आह्वान कर 2.51 लाख की मदद दिलवाई ही, भिक्षुकों को भी आह्वान किया जिस पर वे एकत्र हो गए और अपने द्वारा एकत्र भिक्षावृत्ति की राशि बेबी अनिका के इलाज के लिए दान कर दी।

इस दौरान भावुक कर देने वाला क्षण बन गया था, क्योंकि भिक्षुकों ने बेबी अनिका को लाड़-दुलारा और कहा कि हमारी उमर इस बच्ची को लग जाए और ये स्वस्थ हो जाए।

उन्होंने ईश्वर स प्रार्थना की कि इस बच्ची को लंबा जीवन प्रदान करे। कई भिक्षुक कहने लगे कि भिक्षा में प्राप्त राशि देकर आज उन्हें भरपूर संतोष हो रहा है कि उन्होंने जीवन में कुछ अच्छा किया। ऐसा कहते उनके चेहरे पर असीम संतोष का भाव था।

वे ये जानकर भी चौंक गए कि बेबी का इलाज एक अमेरिकी इंजेक्शन से हो सकता है जो 9 करोड़ रुपए में आता है। परमार के निवेदन पर प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर और साईं बाबा मंदिर पर बैठने वाले भिक्षुकों, श्रमिकों, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने भी बढ़-चढक़र मदद प्रदान की।

परमार ने कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब वह अपने सबसे कमजोर सदस्य के साथ खड़ा होता है। अनिका एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की बेटी है।

गुजराती स्कूल के बच्चों ने दिए 25 हजार... बेबी अनिका का दर्द अब स्कूली बच्चे भी महसूस कर रहे हैं। हिमांशु सोनी की पहल पर गुजराती समाज स्कूल के बच्चों ने बेबी अनिका शर्मा के इलाज क लिए 25 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर परिजनों को सौंपी।

इसी तरह, कोहिनूर कॉलोनी आजाद नगर निवासी अकबर अली ने बेबी अनिका को बुलाया और 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नेहा शर्मा और रणजीत इंदौरी जी के माध्यम से 51 हजार रुपए डीलक्स मोटर्स, 11 हजार पटेल मोटर्स और कौशल शर्मा द्वारा 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। मां की रसोई ने भी हाथ खोले और अनिका को 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!