ओलंपियन पहलवान फिर विवादों के केंद्र में: इस कारण इस तारीख तक घरेलू मुकाबले नहीं खेल पाएंगी; जानिये किन नियमों के उल्लंघन पर लगा प्रतिबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जिंद।
ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI ने शनिवार को उन पर 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही 15 पन्नों का एक विस्तृत कारण बताओ नोटिस जारी कर चार प्रमुख आरोपों पर जवाब मांगा गया है और पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
WFI ने अपने नोटिस में कहा है कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले अनिवार्य सूचना नहीं दी, जो WFI के संविधान, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों और एंटी-डोपिंग प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। महासंघ ने यह भी कहा कि विनेश के व्यवहार से भारतीय कुश्ती की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है और राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।
मामला यहीं नहीं रुकता। 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में हुए डोप टेस्ट में विनेश शामिल नहीं हुई थीं। इस पर इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी ITA ने इसी महीने 4 मई को उन्हें नोटिस जारी किया था। यह नोटिस उनकी मुश्किलें और बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में पेरिस ओलिंपिक में फाइनल से ठीक पहले ओवरवेट पाए जाने के कारण विनेश को डिसक्वालीफाई किया गया था। उस दर्दनाक अनुभव के बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद अपना फैसला वापस ले लिया। इसके बाद से वे डेढ़ साल तक मैट से दूर रहीं और अब कुछ महीनों से फिर से तैयारी में जुटी हैं।
बृजभूषण पर फिर उठाई आवाज, बढ़ा विवाद
इस पूरे प्रकरण की पृष्ठभूमि में एक और अहम घटना है। विनेश ने 3 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच होने वाला सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट बृजभूषण के गृहक्षेत्र और उनके निजी कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। विनेश ने आरोप लगाया कि वहां रेफरी से लेकर मैच चेयरमैन तक सब कुछ बृजभूषण के इशारे पर तय होगा और मेहनती खिलाड़ियों को उनका हक मिलना मुश्किल होगा।
विनेश ने यह भी कहा कि सरकार और खेल मंत्रालय मूक दर्शक बने हुए हैं और बृजभूषण को मानो फ्री हैंड दे दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली छह महिला पहलवानों में वे खुद भी शामिल हैं और उनकी गवाही कोर्ट में जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में उस स्थान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना एक महिला के लिए बेहद कठिन होगा।
तीन साल पुराना संघर्ष, अब भी जारी
यह विवाद दरअसल जनवरी 2023 से चला आ रहा है। 18 जनवरी 2023 को विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। विनेश ने रोते हुए कहा था कि राष्ट्रीय कैंप में महिला रेसलर्स के साथ उत्पीड़न होता है और बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी बताया था कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI अध्यक्ष ने उन्हें खोटा सिक्का कहा था।
धरने के बाद जब पहलवान संसद की ओर मार्च करने लगे तो दिल्ली पुलिस से झड़प हुई और विनेश, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया था। बृजभूषण ने तब सभी आरोपों को नकारते हुए कहा था कि अगर एक भी आरोप सही साबित हुआ तो वे फांसी पर लटक जाएंगे।
यह मामला अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। विनेश हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं, जबकि बृजभूषण भाजपा के पूर्व सांसद हैं और वर्तमान में उनका एक बेटा यूपी से सांसद तथा एक विधायक है। तीन साल बाद भी यह लड़ाई मैट से अदालत तक जारी है।
संबंधित समाचार

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!