खबर
Top News

बाबा रे बाबा अश्विन बाबा: जिद-जुनून-जज्बे से लबरेज अश्विन जोशी का असमय महाप्रयाण दुःखद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मई 2026, 12:20 pm
शेयर करें:
बाबा रे बाबा अश्विन बाबा

कांग्रेस ने भी खो दिया एक इंटेलीजेंट व दबंग लीडर, पार्टी की ताकत थे जोशी

सिर्फ राजनीति ही नहीं, कला, संस्कृति, संगीत, साहित्य से भी था गहरा नाता

इंदौर की गलियों में ही फर्श से अर्श तक का सफर, जन-जन से था जुड़ाव

राजनीति का अलहदा था अंदाज, जलसंकट को बना दिया था चुनावी जीत का आधार

जनता के बीच ऐसी सक्रियता कि कांग्रेसी होने के बाद भी आरएसएस के गढ़ से भी बंटोर ले जाते थे वोट

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रुखसत हो गया वो नेता, जो इंदौर व इंदौरियत के लिए लड़ने-भिड़ने के लिए जाना जाता था। विदा हो गया वो नेता, जो जिद, जुनून, जज्बे से लबरेज था, असीम संभावनाओं से लैस था। असमय काल के गाल में समा गया एक ऐसा कार्यकर्ता, जो अपने राजनीतिक दल की ताकत था।

सत्ता-व्यवस्था के खिलाफ जब वह बांह चढ़ाता था, तो समूची पार्टी में जोश भर देता था। असमय सबको हतप्रभ कर, सबको छोड़ चला वह नेता, जो सिर्फ राजनीति ही नहीं करता था, गीत-संगीत की जाजम भी बिछाता था, शेरो-शायरी की महफिल भी सजाता था।

कला, साहित्य जगत से भी जिसका गहरा नाता था, वह नेता चिरनिद्रा में लीन हो गया। अब पीछे रह गया है वह अलमस्त मिजाज, जो एक युवा को ‘बाबा’ बना देता है। अब पीछे छूट गई है वह बाल सुलभ हंसी व खिलखिलाहट, जो हर माहौल को उल्लास में बदल देती थी।

सूने छोड़ गया वह नेता शहर के वे ठिये-ठिकाने, ओटले, चौराहे, जहां जब तब वह जाकर बैठता था, बिना इस गुमान के कि वह बड़ा नेता है। नेता ही नहीं, पक्का यारबाज था वह, जिसके बस अब किस्से ही इंदौर के हिस्से में आएंगे।

बाबा रे बाबा, अश्विन बाबा। जी हां, ये ही नारा गूंजता था, जब अश्विन जोशी चुनावी मैदान में उतरते थे। बाबा का उपनाम कब कैसे चस्पा हुआ, ये तो किसी को भी खबर नहीं, लेकिन ये तय है कि बाबा शब्द शुद्ध इंदौरी मिजाज का शब्द है, जो शुद्ध इंदौरी अश्विन भाई पर एकदम फिट बैठता था।

ये ही बाबा, पानी वाले बाबा हो गए। पानी वाले बाबा की कहानी भी अजब-गजब रही। ऐसी गजब की संकट को अवसर में तब्दील कर दिया।

जी हां, शहर में किसी दौर में गर्मी आते ही पानी को लेकर सड़कों पर मटके फूटते थे, आंदोलन होते थे, जनता त्राहिमाम करती थी, नेता की तरफ देखती थी। उस दौर में टैंकर से जल वितरण की आज जैसी व्यवस्था विकसित नहीं हुई थी।

अश्विन जोशी तब ऐसे पहले नेता थे जिन्होंने टैंकर के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र में जल वितरण शुरू किया। बाद में उनके देखादेखी अन्य नेता भी टैंकरों के जरिये अपने वोटर्स के बीच पहुंचे लेकिन, ‘पानी वाले बाबा’ का तमगा सिर्फ अश्विन जोशी को ही मिला।

जोशी ने जल संकट की बड़ी आपदा को न सिर्फ अवसर में बदल दिया, बल्कि अपनी जीत का एक बड़ा आधार भी बना दिया। जनता को भरचक गर्मी में, जब नल रीते हो जाएं तब ड्रम भर-भरकर पानी मिल जाए तो क्या कहने?

बस पानी वाले बाबा पानी से ही चुनावी बाधा पार कर एक नहीं, तीन बार विधायक बने, वह भी बीच शहर से। शहर का वह हिस्सा, जो मूल इंदौर है।

अहिल्या नगरी की असल पहचान राजवाड़ा भी उन्हीं के हिस्से में आया। तभी तो उन्होंने शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा को लेकर की गई ‘भाजपाई इंजीनियरिंग’ का ह्रदय से पुरजोर न सिर्फ विरोध किया, बल्कि उस आंदोलन में वे विजेता भी बनकर उभरे।

उनके कारण ही इंदौर का वास्तु बिगड़ते-बिगड़ते बचा और समूचा इंदौर आज एक बार फिर अपनी आराध्या, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है।

राजवाड़ा का कबाड़ा करने का मामला हो या फिर शहर से लोक परिवहन के सबसे पुराने साधन टेंपो की विदाई, अश्विन जमकर सत्ता से लड़े। शहर की दूषित होती आबोहवा के मद्देनजर उन्होंने टेंपो की विदाई का तो विरोध नहीं किया, लेकिन 400-500 गरीब टेंपो वालों की लड़ाई लड़ विकल्प के रूप में उन्हें मारुति वैन जैसी व्यवस्था दिलवाई।

रवींद्र नाट्यगृह में जब वैकल्पिक वाहन का वितरण समारोह हुआ तो तब की भाजपा सरकार ने जोशी के हाथों ही वाहन की चाबी का वितरण करवाया था।

जनता के बीच उनकी सक्रियता ही उनकी चुनावी जीत का आधार बनती थी। उनका राजनीतिक इलाका मतदाता की दृष्टि और भूगोल के लिहाज से भी छोटा था, लेकिन यहां से चुनाव जीतना टेड़ी खीर से कम न था।

अल्पसंख्यक वोट हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते थे और जोशी को इस वर्ग का ही पक्षधर प्रचारित किया जाता था। बावजूद इसके वे रामबाग, पंतवेद्य नगर, जती कॉलोनी, तिलक पथ जैसे आरएसएस के गढ़ से भी वोट बंटोर ले जाते थे।

रामबाग में आरएसएस मुख्यालय की मौजूदगी के बावजूद मराठी समाज उन्हें अपना आशीर्वाद देता था। ये उनकी राजनीति के जरिये बिना भेदभाव के जनसेवा का विरला उदाहरण था।

कांग्रेस जोशी को असल हक नहीं दे पाई..क्या कांग्रेस अपने सबसे कद्दावर नेता को उनका असल हक नहीं दे पाई? ये सवाल अश्विन जोशी के असमय अवसान के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा चर्चा में है और राजनीतिक ठिये-ठिकानों पर इसी बात की चर्चा हो रही है कि ‘बाबा’ को उनकी पार्टी कांग्रेस वो हक नहीं दे पाई, जिसके वे असल हकदार थे।

वे 90 के दशक के हिंदुत्व उभार के दौर के बावजूद तीन-तीन बार उस सीट से विधायक रहे, जो राजनीतिक लिहाज से संवदेनशील मानी जाती थी, लेकिन एक चुनावी हार के बाद वे पार्टी की राजनीति में नैपथ्य में धकेल दिए गए।

उनके रहते हुए गांधी भवन की ‘सरदारी’ को लेकर कांग्रेस के हुए ‘प्रयोग’ इसी बात का इशारा करते हैं कि जोशी को लेकर उनका ही दल असहज व असुरक्षित महसूस करता था। जबकि वे ऐसे नेता थे जो एकछत्र भाजपाई राज के दौर में सत्ता से दो-दो हाथ जमकर कर सकते थे।

खैर अब क्या होना है। जोशी तो फिर से लौटकर आऊंगा का वादा कर हमेशा के लिए चले गए। उनके असमय अवसान से शहर ने शहरहित के लिए लड़ने-भिड़ने वाला नेता ही नहीं खोया, बल्कि कांग्रेस ने भी एक मजबूत, दमदार, इंटेलीजेंट व दबंग लीडर खो दिया।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार
Top News

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

6 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

41 minutes ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

about 1 hour ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 1 hour ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 2 hours ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 2 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 2 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 19 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 19 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 19 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 20 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 20 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 20 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 20 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 20 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 20 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!