मार्केट विभाग के अधिकारी महापौर के निर्देश की उड़ा रहे धज्जियां: 2024 के पूर्व लिया ज्यादा किराया; अब भी उसी दर का भेज रहे नोटिस, परेशान दुकानदार हाई कोर्ट जाने की तैयारी में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम अधिकारियों द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशों का पालन न करने को लेकर पूर्व में कई बार हंगामा मच चुका है और कांग्रेस समेत भाजपा के नेता भी ऐसे आरोप लगा चुके हैं। ताजा मामला नगर निगम के सभी 108 मार्केट्स के दुकानदारों का है जिन्हें किराए का नोटिस भेजा जा रहा है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निर्देश दिया था कि 2024 के पूर्व जो ज्यादा किराया वसूला गया था, वो अब ज्यादा नहीं बल्कि पुरानी दर से किराया लिया जाएगा, लेकिन मार्केट विभाग ने जो नोटिस भेजे हैं उसमें महापौर के निर्देश का पालन नहीं किया गया है। परेशान दुकानदार हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
व्यापारियों का कहना है कि निगम के मार्केट्स में कहीं 2 रुपए तो कहीं 4 रुपए स्क्वेयर फीट का किराए का अनुबंध निगम और दुकानदारों के बीच है और कहीं इससे भी ज्यादा है। लेकिन 2019 में निगम ने 10 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट के भाव से किराया वसूलना शुरू कर दिया।
वरिष्ठ व्यापारी महेश दम्मानी ने बताया कि निगम और दुकानदारों के बीच जो अनुबंध हुआ था उसमें जितना किराया तय हुआ था, उसे अचानक बढ़ा दिया गया था और जब दुकानदारों ने विरोध किया था तो निगम अधिकारियों ने सख्ती कर दी थी जिससे डरकर दुकानदारों ने बढ़ा हुआ किराया देना शुरू कर दिया था।
इस मामले की जानकारी जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दी थी तो उन्होंने कहा था कि जो बढ़ा हुआ किराया लिया है, वो तो वापस नहीं होगा, लेकिन अब जो किराया लिया जाएगा वो अनुबंध के अनुसार ही होगा, लेकिन इसके बावजूद मार्केट विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह द्वारा दुकानदारों को बढ़े हुए किराए के अनुसार ही नोटिस भेजे जा रहे हैं।
उनका कहना है कि दुकानदारों को पहले निगम द्वारा बिल भेजा जाना चाहिए था, लेकिन निगम बिल तो भेज ही नहीं रहा है। सीधे नोटिस ही भेज रहा है और उसमें धमकी दी जा रही है कि यदि किराया जमा नहीं किया तो दुकान खाली करवा ली जाएगी। इससे दुकानदारों में दहशत है।
उनका कहना है कि महापौर ने जो निर्देश दिया है, अधिकारी उसका ही पालन नहीं कर रहे हैं। महापौर के निर्देश का संकल्प एमआईसी की बैठक में पास हो चुका है और इसका गजट नोटिफिकेशन भी हो चुका है फिर भी अधिकारी मानने को तैयार नहीं है।
सब नियम के अनुसार हो रहा
निगम के दुकानदारों को बकाया के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन पर 2024 के पूर्व का भी किराया बाकी है। नोटिस में किराया जमा न करने पर दुकान खाली करने को भी कहा है। सबकुछ नियमानुसार ही है। महापौर के निर्देशों का पालन किया गया है। -आकाश सिंह, अपर आयुक्त मार्केट नगर निगम।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!