वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री: मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
बैगा बहुल इलाकों में बीमारी से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के बीमारी प्रभावित ग्राम बोंदारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां प्रभावित बैगा परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।
इस दौरान बैगा बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। सीएम ने भी उन्हें हरसंभव मदद और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने का भरोसा दिलाया। बीमारी के दौरान जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की।
बताया गया है कि बैगा बाहुल्य गांवों में पिछले करीब ढाई महीने से बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। इस दौरान 4 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि करीब 25 बच्चों की मौत की बात सामने आई है। कई लोग अब भी बीमार बताए जा रहे हैं। इन्हीं प्रभावित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री बिरसा विकासखंड के ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे।
ग्रामीणों के बीच बैठकर जाना हाल
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच पर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों का कुशलक्षेम पूछा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार, बुनियादी जरूरतों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास पर जोर
मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलाका लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है, जिसके कारण यहां कई बुनियादी सुविधाएं अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र नक्सल मुक्त होने के बाद सरकार का फोकस यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर है।
सीएम ने कहा कि सरकार इन इलाकों के विकास को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में यहां जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बीमारी से मृत बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!