युवाओं पर कांग्रेस का फोकस: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अब छात्रों और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की ओर से इंदौर में बड़े स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में होना है और इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, राहुल गांधी के दौरे, कार्यक्रम की तारीख और आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है।
कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केबी बायजु, सतनारायण पटेल, शोभा ओझा, विपिन वानखेड़े, चिंटू चौकसे, सदाशिव यादव, संजय कामले, रीना बोरासी समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, छात्रों की भागीदारी और आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
इंदौर को क्यों चुना गया?
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पहले इंदौर और जबलपुर के नाम पर विचार किया गया था। कांग्रेस ने इंदौर को प्राथमिकता दी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इंदौर प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब है। यहां बड़ी संख्या में कॉलेज और विश्वविद्यालय होने के कारण कार्यक्रम में बड़ी छात्र भागीदारी जुटाई जा सकती है।
छात्रों के मुद्दों पर फोकस
कांग्रेस इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों के साथ पार्टी अपने राजनीतिक संदेश को भी छात्रों तक पहुंचाना चाहती है।
कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एआईसीसी पदाधिकारियों के साथ प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। अब स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। कार्यक्रम की तारीख, स्थल और राहुल गांधी की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!