पुरानी रंजिश में फायरिंग: आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
राजगढ़ में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नयापुरा पीपरनी गांव में 28 अगस्त को एक युवक पर पिस्टल से फायरिंग कर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया। वारदात की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, एक खाली कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
जान से मारने की नीयत से फायरिंग
पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को नयापुरा पीपरनी गांव में अर्पित पिता अशोक राठौड़ निवासी राजगढ़ ने भूपेंद्र राठौर पर पिस्टल से गोली चलाई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने शुभम पिता कालूराम पाटीदार निवासी फूलगावड़ी और महेश पिता जादूसिंह यादव निवासी ग्राम छड़ावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते भूपेंद्र राठौर पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित राठौड़ को भी गिरफ्तार कर लिया।
पिस्टल, कारतूस और बुलेट जब्त
पुलिस ने अर्पित राठौड़ के कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल, एक खाली कारतूस और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दो आरोपी अभी फरार
मामले में हिम्मत पिता लक्ष्मण सेप्टा और पिंटू पिता आनंदीलाल पाटीदार अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार अर्पित, शुभम और महेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!