खबर
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त: इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 10:54 pm
शेयर करें:
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए अब यातायात व्यवस्था को नए सिरे से तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को रेसीडेंसी कोठी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर बैठक में तीन चरणों वाला ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार किया गया। इसमें तत्काल राहत से लेकर अगले तीन साल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी मजबूत करने तक की योजना शामिल है।

बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह, एआरटीओ राजेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पहले साल बॉटलनेक और अतिक्रमण पर फोकस
शहर के 17 प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न चौड़े किए जा चुके हैं। अब अन्य व्यस्त चौराहों पर भी लेफ्ट टर्न सुधारने की योजना है। जहां सड़क की ज्योमेट्री के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है, वहां डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने, ऑन-स्ट्रीट पार्किंग पर रोक और आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की जाएगी। कमर्शियल वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रात का समय निर्धारित करने की योजना है। सीसीटीवी आधारित ई-चालान और मोबाइल कोर्ट के जरिए कार्रवाई भी बढ़ाई जाएगी।

1500 इंटरसिटी बसें शहर से बाहर करने की तैयारी
मीडियम टर्म प्लान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विस्तार पर खास जोर दिया गया है। सिटी बसों की संख्या करीब 350 से बढ़ाकर 1500 करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं शहर के भीतर चलने वाली करीब 1500 इंटरसिटी बसों को शहर की सीमा से बाहर करने के लिए नीति तैयार की जाएगी। गंगवाल, सरवटे, नायता मुंडला और कुमेडी बस टर्मिनलों के बीच 24 घंटे कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।

ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए थोक मंडियों और लोडिंग-अनलोडिंग जोन को भी शहर के बाहरी हिस्सों में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।

25 से ज्यादा फ्लाईओवर, बदलेगी बाजार और ऑफिस की टाइमिंग
शहर में वाहनों की औसत गति करीब 16-17 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। इसे बढ़ाने के लिए प्रमुख व्यस्त इलाकों में 25 से ज्यादा फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम होगा।

पीक ऑवर्स में सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ऑफिस और बाजारों के खुलने-बंद होने के समय में बदलाव का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

तीन साल बाद मेट्रो-बस-रेल एक नेटवर्क से जुड़ेंगे
लॉन्ग टर्म प्लान के तहत अलग ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल बनाने का प्रस्ताव है। ट्रैफिक पुलिस की संख्या मौजूदा करीब 1200 से बढ़ाकर 2500-3000 करने का लक्ष्य रखा गया है।

भविष्य में मेट्रो, सिटी बस और सब-अर्बन रेल को एक नेटवर्क से जोड़ने पर जोर रहेगा। इसके अलावा साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों के लिए विशेष स्ट्रीट विकसित करने की योजना भी है।

70% इंजीनियरिंग, 15% कार्रवाई और 15% जागरूकता
पूरे ट्रैफिक प्लान को 3-ई फॉर्मूले पर तैयार किया गया है। इसमें 70 प्रतिशत इंजीनियरिंग, 15 प्रतिशत एनफोर्समेंट और 15 प्रतिशत एजुकेशन शामिल है।

यानी सड़क और चौराहों के डिजाइन सुधारने के साथ ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने और लोगों को जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 4 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 4 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 4 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 4 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 4 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 4 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 4 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 4 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 4 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 4 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 5 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 5 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 5 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 5 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 5 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 5 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 5 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!